Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • राजू श्रीवास्तव की तबियत नाजुक, वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखे गए कॉमेडियन

राजू श्रीवास्तव की तबियत नाजुक, वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखे गए कॉमेडियन

मुंबई: कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के फैंस के लिए एक मायूस कर देने वाली खबर आई है। बीते दिन राजू श्रीवास्तव को दिल का दौरा पड़ा था। अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई थी। जिस वजह से उन्हें दिल्ली के सरकारी अस्पताल AIMS में भर्ती करवाया गया। इस खबर की पुष्टि उनके भाई और पीआरओ द्वारा की […]

raju srivasatav
inkhbar News
  • Last Updated: August 11, 2022 07:13:06 IST

मुंबई: कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के फैंस के लिए एक मायूस कर देने वाली खबर आई है। बीते दिन राजू श्रीवास्तव को दिल का दौरा पड़ा था। अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई थी। जिस वजह से उन्हें दिल्ली के सरकारी अस्पताल AIMS में भर्ती करवाया गया। इस खबर की पुष्टि उनके भाई और पीआरओ द्वारा की गई है। जानकारी के अनुसार कॉमेडियन होटल के जिम में वर्कआउट कर रहे थे जिस बीच उनकी तबियत बिगड़ गई थी। ट्रेडमिल पर कसरत करते समय उन्हें अचानक छाती में दर्द हुआ जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। ख़बरों की मानें तो अभी भी उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। दरअसल, उन्हें AIIMS में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। हालत गंभीर होने पर पहले उन्हें इमरजेंसी मेडिसिन डिपार्टमेंट में डॉक्टरों की निगरानी में भी रखा गया था। जिसके बाद उन्हें सीसीयू में भर्ती कराया गया।

राजू की हालत नाजुक

अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार राजू श्रीवास्तव की एंजियोग्राफी की गई, जिसमें एक बड़े हिस्से में 100 फीसदी ब्लॉक मिला है। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी हालत फिलहाल बेहद गंभीर हैं, जिसके कारण उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।

आपको बता दें, उन्हें आपातकालीन चिकित्सा विभाग के डॉक्टरों की एक टीम ने रिकवर किया था। इसके बाद उन्हें कार्डियक केयर यूनिट में भर्तीकरवाया गया। सूत्रों ने बताया कि उनकी हालत नाजुक है।

राजू के पीआरओ अजीत का कहना है कॉमेडियन पार्टी के कुछ बड़े नेताओं से मिलने के लिए दिल्ली में पहुंचे थे। वह सुबह जिम करने गए, जिम करते करते उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया।

घर-घर तिरंगा अभियान को कर रहे हैं प्रोमोट

राजू श्रीवास्तव कानपुर से हैं और अपनी यूनीक स्टाइल से लोगों को हंसाते रहते हैं। उनकी स्टैंडअप कॉमेडी फैंस को काफी पसंद आती है। वह कई राजनेताओं को मजेदार तरह से कॉपी करते हैं। कॉमेडियन होने के साथ वह राजनीति में भी कदम रख चुके हैं। राजू श्रीवास्तव ने 2014 में लोकसभा इलेक्शन के दौरान समाजवादी पार्टी से जुड़े थे। इसके बाद में उन्होंने टिकट वापस कर दिया था और कहा था कि लोकल यूनिट्स का साथ नहीं मिल रहा। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी से जुड़े। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें स्वच्छ भारत अभियान के लिए नॉमिनेट भी किया था। इसके बाद वह इसका प्रचार करते रहे। अब भी वह घर-घर तिरंगा अभियान को प्रमोट करते नजर आए।

 

बिहार में अपना CM चाहती है भाजपा, नीतीश कैसे करेंगे सियासी भूचाल का सामना