Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • रक्षाबंधन: फिल्म का टाइटल ट्रेक रिलीज, ‘तेरे नाम’ सॉन्ग से लोग कर रहे हैं तुलना

रक्षाबंधन: फिल्म का टाइटल ट्रेक रिलीज, ‘तेरे नाम’ सॉन्ग से लोग कर रहे हैं तुलना

मुंबई: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रक्षाबंधन’ का टाइटिल सांग ‘धागों से बांधा’ आज रिलीज हो गया है। ये गाना आपको काफी इमोशनल करने वाला है। इस गाने को अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने गाया है। गाने के बोल इरशाद कामिल द्वारा लिखे गए हैं और संगीत हिमेश रेशमिया का है। […]

Raksha Bandhan's new song 'Dhaago Se Baandhaa'
inkhbar News
  • Last Updated: July 28, 2022 20:16:40 IST

मुंबई: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रक्षाबंधन’ का टाइटिल सांग ‘धागों से बांधा’ आज रिलीज हो गया है। ये गाना आपको काफी इमोशनल करने वाला है। इस गाने को अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने गाया है। गाने के बोल इरशाद कामिल द्वारा लिखे गए हैं और संगीत हिमेश रेशमिया का है। ये गाना अक्षय और उनकी ऑन-स्क्रीन बहनों पर फिल्माया गया है। इस गानें को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं।

इस गाने में अक्षय कुमार की बहन की शादी हो रही है। इसी बीच उनकी पूरी जिंदगी का फ्लैशबैक चलने लगता है। गाने में भाई-बहन के प्यार साफ झलक रहा है। बहन की शादी को देखकर भाई बेहद खुश है। उनके लिए अपनी बहन को अपने घर से विदा करना बेहद कठिन हो रहा है। गाने में भाई-बहन को एक साथ देख आपकी आंखें नम हो सकती हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि इसका म्यूजिक काफी हद तक सलमान खान की फिल्म तेरे नाम की याद दिलाता है।अक्षय कुमार ने यह गाना अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किया है।

इन फिल्मों में नजर आएंगे अक्षय

अक्षय कुमार की फिल्म ‘रक्षाबंधन’ 11 अगस्त को रिलीज होगी। इसमें अक्षय के अपोजिट भूमि पेडनेकर नजर आएंगी। फिल्म आनंद एल राय ने निर्देशन में बनी है। इसके अलावा उनके पास ‘OMG-2’, ‘सेल्फी’, ‘गोरखा’ और राम सेतु जैसी तमाम फ़िल्में भी है। वहीं ‘बड़ें मियां छोटे मियां’ में बॉलीवुड के दो एक्शन हीरो अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ पहली बार साथ में नज़र आने वाले हैं, जिससे ऐसा अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि ये फिल्म काफी जबरदस्त साबित हो सकती है। बात करें इसकी रिलीज़ डेट की, तो दोनों एक्टर्स ने पहले ही इसकी घोषणा कर दी थी। बता दें, ये फिल्म क्रिसमस में मौके पर यानी 2023 पर देखने को मिलेगी।

 

Vice President Election 2022: जगदीप धनखड़ बनेंगे देश के अगले उपराष्ट्रपति? जानिए क्या कहते हैं सियासी समीकरण