Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Ram Mandir: बिना चप्पल अयोध्या से वापस लौटे जैकी श्रॉफ, विवेक ओबेरॉय संग हुए स्पॉट

Ram Mandir: बिना चप्पल अयोध्या से वापस लौटे जैकी श्रॉफ, विवेक ओबेरॉय संग हुए स्पॉट

नई दिल्लीः अयोध्या में भगवान श्रीराम के आगमन का इंतजार आखिरकार पूरा हो गया है। बीते दिन 22 जनवरी को अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हो गई है। इस अवसर पर पूरे देश में खुशी और उत्साह का माहौल है। हर कोई इस क्षण का बेसब्री से इंतजार कर रहा था। इस […]

Ram Mandir
inkhbar News
  • Last Updated: January 23, 2024 10:36:36 IST

नई दिल्लीः अयोध्या में भगवान श्रीराम के आगमन का इंतजार आखिरकार पूरा हो गया है। बीते दिन 22 जनवरी को अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हो गई है। इस अवसर पर पूरे देश में खुशी और उत्साह का माहौल है। हर कोई इस क्षण का बेसब्री से इंतजार कर रहा था। इस शुभ मौके पर तमाम बॉलीवुड के कलाकार अयोध्या पहुंचे थे, जो इस ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बने हैं। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद देर रात सेलेब्स मुंबई वापस लौट आए। इस दौरान सभी सितारों को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जैकी श्रॉफ प्राण प्रतिष्ठा में बिना चप्पल के शामिल हुए। मुंबई वापसी पर विवेक ओबेरॉय ने खुलासा किया।Ram Mandir Jackie Shroff brings Lord Ram idol from Ayodhya he returned barefoot pose with Vivek Oberoi

विवेक ओबेरॉय ने कहाRam Mandir Jackie Shroff brings Lord Ram idol from Ayodhya he returned barefoot pose with Vivek Oberoi

बता दें अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में अपनी उपस्थिति के बाद जैकी श्रॉफ न केवल यादें बल्कि भगवान राम की एक मूर्ति लेकर मुंबई वापस लौटे हैं। इस दौरान जैकी के साथ विवेक ओबेरॉय भी दिखाई दिए। विवेक ने ही पैपराजी से बात कर उन्हें जानकारी दी कि जैकी श्रॉफ बिना चप्पल के कार्यक्रम में शामिल हुए और ऐसे ही वह वापस लौटे हैं। दोनों अभिनेताओं ने पैपराजी के सामने चेहरे पर मुस्कुराहट और होठों पर श्री राम का जाप करते हुए पोज दिए। जैकी श्रॉफ का ये भाव फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उनकी जमकर प्रशंसा कर रहे हैं।Ram Mandir Jackie Shroff brings Lord Ram idol from Ayodhya he returned barefoot pose with Vivek Oberoi

बता दें हाल ही में मुंबई में जैकी श्रॉफ ने एक दिल छू लेने वाला भाव प्रदर्शित किया था। एक वीडियो सामने आया था, जिसमें अभिनेता मुंबई में भगवान राम मंदिर की सीढ़ियों की सफाई करते हुए नजर आ रहे थे। उनका यह वीडियो लोगों को बहुत पसंद भी आया था। वीडियो में जैकी को समर्पण की गहरी भावना के साथ सावधानीपूर्वक कचरा इकट्ठा करते और मंदिर परिसर को धोने के कार्य को करते दिखाई दिए।

यह भी पढ़ें- http://Norman Jewison Death: निर्देशक नॉर्मन ज्विसन का निधन, 97 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा