Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • दीपिका चिखलिया ने रामनवमी के मौके पर पहनी 35 साल पुरानी साड़ी, रिक्रिएट किया लुक

दीपिका चिखलिया ने रामनवमी के मौके पर पहनी 35 साल पुरानी साड़ी, रिक्रिएट किया लुक

मुंबई : रामानंद सागर के फेमस टीवी सीरियल रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया चर्चा में बनी रहती है। राम नवमी के खास मौके पर अभिनेत्री ने फैंस को बधाई दी है। इतना ही नहीं दीपिका ने अपने 35 साल पुराने रामायण लुक को रिक्रिएट भी किया। उन्हें माँ सीता के अवतार […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: March 30, 2023 17:08:45 IST

मुंबई : रामानंद सागर के फेमस टीवी सीरियल रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया चर्चा में बनी रहती है। राम नवमी के खास मौके पर अभिनेत्री ने फैंस को बधाई दी है। इतना ही नहीं दीपिका ने अपने 35 साल पुराने रामायण लुक को रिक्रिएट भी किया। उन्हें माँ सीता के अवतार में देखकर फैंस खुश हो गए हैं।

शेयर किया वीडियो

राम नवमी से ठीक पहले दीपिका ने एक वीडियो साझा किया था, जिसमें वो माता सीता के लुक में भगवा साड़ी पहनकर प्रभु श्री राम की पूजा करते हुए दिखाई दे रही है। इसके साथ अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा- यह वही साडी है, जो मैंने लव कुश कांड के समय पहनी थी। इससे पहले दीपिका ने माता सीता के लुक में 2 वीडियोज साझा किए। इन वीडियो के जरिए उन्होंने शो में अपने सफर को याद किया और शो के एक सीन को रिक्रिएट करते हुए लिखा- ‘थ्रो बैक, पुरानी यादें, अनएडिटेड फुटेज।

यूजर्स का रिएक्शन

इस वीडियो पर फैंस के जमकर रिएक्शंस सामने आ रहे हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा- मुझे आप में सीता माता दिखाई देती है। वहीं एक यूजर ने लिखा- हम आपको सचमुच भगवान मानते हैं। तीसरा यूजर लिखा- आपका ये रूप देखने की हमारी बहुत इच्छा थी। ऐसे कमेंट कर फैंस अपना रिएक्शंस दे रहे हैं। हर कोई दीपिका को सीता माता के लुक में देखकर चौंक गया है।

इवेंट में पहुंची सिया-राम की जोड़ी

गुरुवार को दीपिका ने राम नवमी के मौके पर वीडियो शेयर किया है, जिसमें अरुण गोविल और सुनील लहरी उनके साथ दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, 29 मार्च को तीनों सितारों ने राम नवमी से एक इवेंट में शिरकत की। जहां भव्य अंदाज में तीनों का स्वागत किया गया। अपने फेवरेट एक्टर्स को देखकर मौजूदा लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई। इसे शेयर करते हुए अभिनेत्री ने लिखा – आप सभी को राम नवमी की बेहद शुभकामनाएं!

 

 

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार