Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • इन एक्टर्स को सच में मानने लगे थे लोग श्री राम, ये रही लिस्ट

इन एक्टर्स को सच में मानने लगे थे लोग श्री राम, ये रही लिस्ट

मुंबई: बुधवार को देशभर में विजयादशमी का त्यौहार बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। रामायण को याद कर लोग असत्य पर सत्य की जीत के रूप में त्यौहार मनाते है। रामायण की कहानी सुनकर देशभर में लगभग सभी पीढ़ियां बड़ी हुई हैं, लेकिन भगवान राम की छवि को हम सभी ने बड़े पर्दे पर […]

ramayan
inkhbar News
  • Last Updated: October 4, 2022 22:43:52 IST

मुंबई: बुधवार को देशभर में विजयादशमी का त्यौहार बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। रामायण को याद कर लोग असत्य पर सत्य की जीत के रूप में त्यौहार मनाते है। रामायण की कहानी सुनकर देशभर में लगभग सभी पीढ़ियां बड़ी हुई हैं, लेकिन भगवान राम की छवि को हम सभी ने बड़े पर्दे पर देखा है। 500 करोड़ बजट वाली प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान की पीरियड ड्रामा फिल्म आदिपुरुष इस समय सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग और बॉयकॉट का सामना कर रही है। लोग प्रभास को राम के रोल में एक्सेप्ट नहीं कर पा रहे हैं। इस खबर में हम आपको उन कलाकारों के बारे में बताएंगे जिन्होंने भगवान राम के किरदार को अपनी कला से जीवंत किया। आइए जानते हैं –

अरुण गोविल

जब पर्दे पर श्रीराम के किरदार की बात होती है तो लोगों के जहन में अरुण गोविल की छवि आती है। अरुण गोयल ने रामानंद सागर की रामायण में भगवान राम की भूमिका निभाई थी। अरुण गोविल भगवान राम के किरदार में पूरी तरह से डूब गए थे। अरुण गोयल को लोग सचमुच में भगवान श्री राम मानने लगे थे। अरुण गोयल जहां भी जाते थे तो लोग उनके पैर छूने लग जाते थे।

जीतेंद्र

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जीतेंद्र साल 1997 में आई फिल्म लव कुश में भगवान श्री राम के किरदार में नजर आए थे। ये फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आई थी। इस फिल्म के गानें भी सुपरहिट हुए थे। आज भी दर्शक इस फिल्म को देखना पसंद करते हैं।

एनटी रामा राव

बॉलीवुड के अलावा साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी भगवान राम के जीवन से प्रेरित कई फिल्में बनाई गई हैं। 50 के दशक में साउथ के मशहूर अभिनेता एनटी रामा राव ने कई बार पर्दे पर भगवान श्रीराम का किरदार प्ले किया है।

शोभन बाबू

साल 1975 में आई तेलुगु फिल्म राम्म्या थंडरी रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अभिनेता शोभन बाबू भगवान राम की भूमिका में नजर आए थे।

 

 

IND vs SA: भारत बनाम साउथ अफ्रीका तीसरा टी-20 मुकाबला आज, क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेंगे कप्तान रोहित

IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी-20 से विराट कोहली बाहर, इस खतरनाक प्लेयर की वापसी