Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • रणबीर-आलिया बने पेरेंट्स तो सामने आया नाना बने करण जौहर का रिएक्शन

रणबीर-आलिया बने पेरेंट्स तो सामने आया नाना बने करण जौहर का रिएक्शन

मुंबई: साल 2018 से आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। लगातार 5 सालों की डेटिंग के बाद दोनों ने इस साल अप्रैल में शादी कर ली और आज आलिया ने अपनी बेबी गर्ल को जन्म दिया है। वाकई ये साल उनके लिए बेहद ख़ास रहा है। फैंस से लेकर सेलेब्स […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: November 6, 2022 21:26:31 IST

मुंबई: साल 2018 से आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। लगातार 5 सालों की डेटिंग के बाद दोनों ने इस साल अप्रैल में शादी कर ली और आज आलिया ने अपनी बेबी गर्ल को जन्म दिया है। वाकई ये साल उनके लिए बेहद ख़ास रहा है। फैंस से लेकर सेलेब्स तक उन्हें बधाई दे रहे हैं। आलिया रविवार सुबह ही मुंबई के एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में भर्ती हुई थीं। मुंबई के गोरेगांव इलाके में मौजूद इसी अस्पताल में बच्चे ने जन्म लिया। अब इस शुभ अवसर पर नाना बने करण जौहर भले कैसे अपनी ख़ुशी बयां नहीं करते, आइए आपको बता दें करण का रिएक्शन।

करण का पोस्ट

जानकारी के लिए बता दें, करण जौहर, आलिया भट्ट को अपनी बेटी जैसा मानते हैं। करण कई बार बार एक्ट्रेस को लेकर अपनी भावनाएं बता चुके हैं। अब उन्होंने नाना बनने की ख़ुशी पर पोस्ट शेयर किया है। करण जौहर इंस्टाग्राम पर आलिया भट्ट-रणबीर कपूर वेडिंग पोस्ट करते हुए लिखते हैं, ‘मेरा दिल प्रेम से भरा हुआ है। आपका दुनिया में स्वागत है बेबी गर्ल। आपके लिए मेरी तरफ से बहुत प्यार है। मैं आपसे बेहद प्यार करता हूँ आलिया भट्ट, रणबीर। इन्होने मुझे नाना बना दिया है।’ इस पोस्ट पर करण ने ढेर सारे हार्ट इमोजी भी शेयर किए हैं। नाना बनने की खबर से करण जौहर काफी खुश नजर आ रहे हैं।

रिद्धिमा कपूर का रिएक्शन

रिद्धिमा कपूर, ऋषि कपूर और नीतू कपूर की बेटी है। साथ ही रणबीर की बहन है। अब भाई रणबीर आज पिता बना गए हैं तो ऐसे में बहन रिद्धिमा भी अपनी ख़ुशी बयां करने से खुद को रोक नहीं पाई। इस शुभ अवसर पर रिद्धिमा कपूर ने सोशल मीडिया पर आलिया-रणबीर की फोटो शेयर की है, जिस पर उन्होंने कैप्शन लिखा – ‘आज मैं बहुत खुश हूं। प्यारी बेबी गर्ल के साथ प्यारे पेरेंट्स। बुआ उसे पहले से ही बेहद प्यार करती है।

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव