Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • राजकुमार ने दी आलिया-रणबीर को पेरेंट्स बनने की बधाई, कहा..

राजकुमार ने दी आलिया-रणबीर को पेरेंट्स बनने की बधाई, कहा..

  नई दिल्ली : साल 2018 से आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। लगातार 5 सालों की डेटिंग के बाद दोनों ने इस साल अप्रैल में शादी कर ली और आज आलिया ने अपनी बेबी गर्ल को जन्म दिया है। वाकई ये साल उनके लिए बेहद ख़ास रहा है। फैंस […]

ALIA AND RANBIR
inkhbar News
  • Last Updated: November 6, 2022 17:28:49 IST

 

नई दिल्ली : साल 2018 से आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। लगातार 5 सालों की डेटिंग के बाद दोनों ने इस साल अप्रैल में शादी कर ली और आज आलिया ने अपनी बेबी गर्ल को जन्म दिया है। वाकई ये साल उनके लिए बेहद ख़ास रहा है। फैंस से लेकर सेलेब्स तक उन्हें बधाई दे रहे हैं। आलिया रविवार सुबह ही मुंबई के एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में भर्ती हुई थीं। मुंबई के गोरेगांव इलाके में मौजूद इसी अस्पताल में बच्चे ने जन्म लिया। अब इस मौके पर राजकुमार राव ने बधाई दी है।

क्या बोले राजकुमार ?

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने आज यानी 6 नवंबर को लड़की को जन्म दिया। जिसके बाद हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है। फैंस से लेकर सेलेब्स तक आलिया-रणबीर को पेरेंट्स बनने की बधाइयां दे रहे हैं। वहीं राजकुमार राव ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी। दरअसल राजकुमार को हाल ही में पैपराजी ने एयरपोर्ट पर स्पॉट किया। इस दौरान एक पैपराजी ने एक्टर से कहा, ‘आपने न्यूज देखा कि आलिया जी ने बेटी को जन्म दिया है। इसके जवाब में राजकुमार ने कहा, हां..मैं उनके लिए बेहद खुश हूँ, उन्हें बहुत बधाई।

रिद्धिमा कपूर का रिएक्शन

रिद्धिमा कपूर, ऋषि कपूर और नीतू कपूर की बेटी है। साथ ही रणबीर की बहन है। अब भाई रणबीर आज पिता बना गए हैं तो ऐसे में बहन रिद्धिमा भी अपनी ख़ुशी बयां करने से खुद को रोक नहीं पाई। इस शुभ अवसर पर रिद्धिमा कपूर ने सोशल मीडिया पर आलिया-रणबीर की फोटो शेयर की है, जिस पर उन्होंने कैप्शन लिखा – ‘आज मैं बहुत खुश हूं। प्यारी बेबी गर्ल के साथ प्यारे पेरेंट्स। बुआ उसे पहले से ही बेहद प्यार करती है।

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव