Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • रणबीर और आलिया को पसंद है नंबर-8, खुला संख्या का राज

रणबीर और आलिया को पसंद है नंबर-8, खुला संख्या का राज

मुंबई: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी को फैंस बेहद पसंद करते हैं। एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट माता-पिता बनने वाले हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी है। इस खबर को सुन आलिया और रणबीर के फैंस बहुत खुश हैं। साथ ही फैंस दोनों को […]

ranbir and alia number-8
inkhbar News
  • Last Updated: June 30, 2022 20:04:02 IST

मुंबई: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी को फैंस बेहद पसंद करते हैं। एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट माता-पिता बनने वाले हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी है। इस खबर को सुन आलिया और रणबीर के फैंस बहुत खुश हैं। साथ ही फैंस दोनों को बधाइयां देते नजर आ रहें हैं। इसी बीच रणबीर ने बताया कि नंबर -8 उनके लिए क्यों खास है।

पति-पत्नी दोनों को पसंद है नंबर-8

रणबीर ने अपनी अगली फिल्म के प्रचार के दौरान दिए एक इंटरव्यू में अपनी जिंदगी में नंबर 8 के महत्व के बारे में फैंस को बताया। उन्होंने बताया कि वे और आलिया अपनी कलाई पर अंक 8 का टैटू बनवाने वाले हैं। पहले यह बताया गया था कि आलिया भट्ट ने भी अपने ब्राइडल लुक में नंबर 8 को तवज्जो दिया था। वहीं ऐसी चर्चाएं भी थीं कि एक्ट्रेस ने मेहंदी रचाते समय लेटर ‘R’ और ‘8’ को अहमियत दी एक्ट्रेस के मंगलसूत्र में नंबर ‘8’ का डिजाइन बना हुआ था। उनके चूड़ा सेट में भी कुल आठ चूड़ियां थी।

क्यों पसंद है नंबर 8

रणबीर ने नंबर 8 के महत्व के बारे में बताते हुए कहा, ‘ये कोई अंधविश्वास नहीं है। दरअसल मेरी मां का जन्मदिन आठ जुलाई को आता है और यह सिर्फ एक संख्या है, जिसे मैंने अपने साथ जोड़े रखा है। यह नंबर दिखने में अनंत (इनफिनिटी) जैसा लगता है’ रणबीर ने कहा कि वे आलिया के साथ नंबर 8 का टैटू बनवाने के बारे में विचार कर रहे हैं। दोनों को ही यह नंबर पसंद हैं।

नंबर 8 का टैटू

रणबीर आगे कहते हैं, ‘मेरी सभी कारें आठ नंबर की हैं, मेरी फुटबॉल जर्सी भी आठ नंबर की है और मुझे ये नंबर काफी पसंद हैं। मैं किस्मत वाला हूं कि आलिया को वह नंबर पसंद है।

 

India Presidential Election: जानिए राष्ट्रपति चुनाव से जुड़ी ये 5 जरुरी बातें