Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • रणवीर को फिल्म से निकालकर रणबीर को किया था कास्ट, अनुराग कश्यप ने किया खुलासा

रणवीर को फिल्म से निकालकर रणबीर को किया था कास्ट, अनुराग कश्यप ने किया खुलासा

मुंबई: अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) आज बॉलीवुड इंडस्ट्री के बड़े अभिनेता है। दोनों ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के मन में खास जगह बनाई है। एक ओर जहां रणबीर कपूर को स्टार किड होने के चलते सिनेमा दुनिया में स्ट्रगल नहीं करना पड़ा तो दूसरी ओर रणवीर सिंह […]

ranbir and ranveer controversy
inkhbar News
  • Last Updated: August 19, 2022 08:51:44 IST

मुंबई: अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) आज बॉलीवुड इंडस्ट्री के बड़े अभिनेता है। दोनों ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के मन में खास जगह बनाई है। एक ओर जहां रणबीर कपूर को स्टार किड होने के चलते सिनेमा दुनिया में स्ट्रगल नहीं करना पड़ा तो दूसरी ओर रणवीर सिंह ने अपनी दम पर बॉलीवुड में एक बड़ा मुकाम बनाया है। हालांकि एक वक्त ऐसा था जब रणवीर सिंह को कोई नहीं जानता था। तब फिल्म बॉम्बे वेलवेट (Bombay Velvet) में रणवीर की जगह रणबीर को कास्ट किया गया था। ऐसे में फिल्ममेकर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) ने इसका कारण बताया था।

अभिनेता ने रणवीर को किया रिप्लेस

इन दिनों अनुराग कश्यप फिल्म दोबारा को लेकर सुर्ख़ियों में हैं। फिल्म में तापसी पन्नू लीड रोल में नजर आएंगी और फिल्म को अच्छे रिव्यूज भी मिले हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक सवाल पर अनुराग ने कहा कि रणवीर को एक वक्त पर इंडस्ट्री में नहीं अपनाया जा रहा था लेकिन आज उन्हीं के साथ वो काम कर रहा है। अनुराग ने इंडस्ट्री को अजीब बताते हुए एक इंटरव्यू में कहा कि रणवीर को फिल्म ऑफर की गई थी लेकिन बाद में रिप्लेस कर दिया गया था क्योंकि ऐसा कहा गया था कि उसके दम पर फिल्म पैसा नहीं कमा सकती।

फिल्म इंडस्ट्री को कहा अजीब

अनुराग ने कहा, ‘मजेदार बात ये है कि रणवीर सिंह आज उन ही लोगों के साथ काम कर रहे हैं। तो ऐसा नहीं है, इंडस्ट्री बहुत ही अलग जगह है।’याद दिला दें कि कॉफी विद करण में रणवीर- आलिया से पूछा गया था कि क्या उन्हें कभी किसी फिल्म के लिए रिजेक्ट किया गया? जिस पर आलिया ने इनकार किया था और रणवीर ने कहा था, ‘मैं रिजेक्ट नहीं हुआ करण, लेकिन मुझे रिप्लेस कर दिया गया था क्योंकि उस वक्त मैं बजट को जस्टीफाई नहीं कर पाता था, मेरी स्टार वेल्यू ज्यादा कम थी, लेकिन अब चीजें चेंज हो गई हैं।’

 

 

जम्मू-कश्मीर: चुनाव आयोग का बड़ा फैसला- अब बाहर के लोग भी डाल पाएंगे वोट, जुड़ेंगे 25 लाख नए मतदाता