Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Ranbir Kapoor Birthday: रणबीर-अयान में है अच्छी दोस्ती, साथ में की है कई फ़िल्में

Ranbir Kapoor Birthday: रणबीर-अयान में है अच्छी दोस्ती, साथ में की है कई फ़िल्में

मुंबई: Ranbir Kapoor Birthday:नीतू कपूर और ऋषि कपूर के लाडले रणबीर कपूर अपने जन्मदिन में खूब मस्ती करते हैं। रणबीर का जन्म 28 सितंबर 1982 को मुंबई में हुआ था। एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘सांवरिया’ से की। उनकी पहली फिल्म फ्लॉप हुई थी। अपने अभिनय का जादू तो रणबीर दिखाते ही हैं। […]

ranbir kapoor
inkhbar News
  • Last Updated: September 27, 2022 23:12:01 IST

मुंबई: Ranbir Kapoor Birthday:नीतू कपूर और ऋषि कपूर के लाडले रणबीर कपूर अपने जन्मदिन में खूब मस्ती करते हैं। रणबीर का जन्म 28 सितंबर 1982 को मुंबई में हुआ था। एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘सांवरिया’ से की। उनकी पहली फिल्म फ्लॉप हुई थी। अपने अभिनय का जादू तो रणबीर दिखाते ही हैं। लेकिन गर्लफ्रेंड्स को लेकर भी रणबीर अक्सर सुर्खियों में रहे हैं। रणबीर कपूर ‘कपूर खानदान’ की चौथी पीढ़ी है। हाल ही में रणबीर – आलिया ने शादी की है। रणबीर और अयान मुख़र्जी बेहद अच्छे दोस्त है, यही कारण है कि उनकी सारी फिल्मों में रणबीर ने अभिनय किया है।

अयान की फिल्मों में रणबीर का किरदार

अयान मुखर्जी बॉलीवुड के उन निर्देशकों में से एक हैं जिन्होंने बहुत कम समय में बतौर डायरेक्शन बड़ी पहचान बनाई है। उन्होंने बहुत कम उम्र में ही निर्देशन में कदम रखा और अपनी अलग जगह बनाई। अब तक अयान ने कुल तीन फिल्मों का ही निर्देशन किया है। निर्देशक के तौर पर अयान मुखर्जी की डेब्यू फिल्म वेक अप सिड है, जिसमें रणबीर मुख्य भूमिका में नजर आए थे। यह फिल्म साल 2009 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था।

दूसरी फिल्म थी ये जवानी है दीवानी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। लोगों ने फ़िल्म को बेहद प्यार दिया था। आज भी कबीर और नैना की जोड़ी फैंस को याद है। जानकारी के लिए बता दें, इस फिल्म में रणबीर और दीपिका मुख्य किरदार में नजर आए थे। ऐसा लगता है कि अयान मुख़र्जी के लकी चार्म है रणबीर कपूर

तीसरी फिल्म है हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ब्रह्मास्त्र। वहीं इस फिल्म ने 400 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। इस फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट नजर आए थे। ये फिल्म सिनेमा घरों में जबरदस्त कलेक्शन कर रही है।

 

 

Raid On PFI: मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, PFI देश के दुश्मन और अलकायदा की परछाई है