Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने का केस दर्ज , वीडियो बना अभिनेता की मुसीबत

Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने का केस दर्ज , वीडियो बना अभिनेता की मुसीबत

नई दिल्लीः बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘एनिमल’ की सफलता की चर्चा में बने हुए हैं। अभिनेता बीते दिन परिवार संग क्रिसमस सेलिब्रेट करते दिखाई दिए। इस अवसर पर आलिया ने अपनी बेटी राहा का चेहरा पहली बार दिखाया। वहीं, रणबीर कपूर भी अपने एक क्रिसमस सेलिब्रेशन वीडियो को लेकर […]

Ranbir Kapoor
inkhbar News
  • Last Updated: December 28, 2023 12:17:59 IST

नई दिल्लीः बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘एनिमल’ की सफलता की चर्चा में बने हुए हैं। अभिनेता बीते दिन परिवार संग क्रिसमस सेलिब्रेट करते दिखाई दिए। इस अवसर पर आलिया ने अपनी बेटी राहा का चेहरा पहली बार दिखाया। वहीं, रणबीर कपूर भी अपने एक क्रिसमस सेलिब्रेशन वीडियो को लेकर खबरों का विषय बन गए हैं। इस वीडियो में अभिनेता की एक हरकत ने हर किसी को हैरान कर दिया है। साथ ही अब रणबीर के खिलाफ शिकायत हो गई है।

वीडियो देख भड़के नेटिजन्स

रणबीर कपूर के क्रिसमस सेलिब्रेशन का एक वीडियो बीते दिन तेजी से वायरल हुआ। इस क्लिप में अभिनेता, केक पर एल्कोहल डालने के बाद उसमें आग लगाते हैं, और उसी दौरान जय माता दी चिल्लाते हैं। अभिनेता की यह हरकत नेटिजन्स को बिल्कुल रास नहीं आई है। रणबीर के ऊपर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लग रहा है। साथ ही उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल का सामना करना प रहा है।

क्या है शिकायतकर्ता का आरोप ?

बॉलीवुड अभिनेता के वायरल वीडियो पर बहुत बवाल मचा हुआ है। इसी को लेकर बुधवार को उनके खिलाफ मुंबई के एक पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई। अपने वकील आशीष राय और पंकज मिश्रा के माध्यम से घाटकोपर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने वाले संजय तिवारी ने दावा किया कि वीडियो में अभिनेता को जय माता दी कहते हुए केक पर शराब डालते और आग लगाते हुए देखा गया है। शिकायत में बोला गया है कि हिंदू धर्म में, अन्य देवताओं का आह्वान करने से पहले अग्नि देवता का आह्वान किया जाता है, लेकिन कपूर और उनके परिवार के सदस्यों ने दूसरे धर्म का त्योहार मनाते वक्त जानबूझकर नशीले पदार्थों का इस्तेमाल किया और जय माता दी का नारा लगाया। इसमें आरोप लगाया गया कि इससे शिकायतकर्ता की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं हैं।

यह भी पढ़ें- http://Ram Gopal Varma: राम गोपाल वर्मा के ऊपर रखा गया एक करोड़ का इनाम, निर्देशक ने की पुलिस में शिकायत दर्ज