Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • कपूर फैमिली ने विधि विधान से की गणपति पूजा, आलिया नहीं हुई शामिल

कपूर फैमिली ने विधि विधान से की गणपति पूजा, आलिया नहीं हुई शामिल

मुंबई: कपूर परिवार अक्सर सुर्ख़ियों में रहता है। अब रणबीर कपूर और उनकी माँ नीतू कपूर को गणपति बप्पा का विसर्जन करते हुए स्पॉट किया गया। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि रणबीर गणपति पूजन कर रहे हैं और धूमधाम से बप्पा को विदाई दे रहे हैं। अब इस वीडियो में कोई मिसिंग […]

ganpati pooja
inkhbar News
  • Last Updated: September 5, 2022 15:50:07 IST

मुंबई: कपूर परिवार अक्सर सुर्ख़ियों में रहता है। अब रणबीर कपूर और उनकी माँ नीतू कपूर को गणपति बप्पा का विसर्जन करते हुए स्पॉट किया गया। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि रणबीर गणपति पूजन कर रहे हैं और धूमधाम से बप्पा को विदाई दे रहे हैं। अब इस वीडियो में कोई मिसिंग है तो वो है कपूर फैमिली की बहू।

कपूर फैमिली में गणपति उत्सव

हाल ही में रणबीर कपूर और उनकी मां नीतू कपूर को गणपति बप्पा का विसर्जन करते हुए देखा गया। इस वीडियो में नीतू और रणबीर गणपति पूजन कर रहे हैं और धूम-धाम से बप्पा को विदाई दे रहे हैं। हालांकि इस दौरान कपूर खानदान की बहू आलिया भट्ट कहीं नहीं दिख रही हैं। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस रणबीर और नीतू पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

75 रुपए में देखें फिल्म

ब्रह्मस्त्र को देखने वालो के लिए खुशखबरी है। जी हाँ! राष्ट्रीय सिनेमा दिवस के मौके पर 16 सितंबर को ब्रह्मास्त्र की टिकट का दाम केवल 75 रुपए होगा। क्योंकि ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर को रिलीज हो रही है, ऐसे में फैंस 16 सितंबर को यह फिल्म मात्र 75 रुपए में देख सकते हैं। अब आप ये फिल्म 75 रुपए में देख सकते हैं।

सितंबर में रिलीज होगी फिल्म

बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बहुत समय से बन रही इस मूवी को देखने का फैंस से बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म सितंबर में रिलीज होने वाली है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। ट्रेलर रिलीज के साथ ही फैंस ने एक स्क्रीनशॉर्ट शेयर करना स्टार्ट कर दिया था और पूछ रहे थे कि क्या शाहरूख के लुक का फर्स्ट वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो गया है।

 

बिहार में अपना CM चाहती है भाजपा, नीतीश कैसे करेंगे सियासी भूचाल का सामना