Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • कैकेयी से लेकर शूर्पणखा तक…रणबीर कपूर की 835 करोड़ की ‘रामायण’ में किसको मिला कौन सा किरदार? नाम जान दंग रह जाएंगे आप

कैकेयी से लेकर शूर्पणखा तक…रणबीर कपूर की 835 करोड़ की ‘रामायण’ में किसको मिला कौन सा किरदार? नाम जान दंग रह जाएंगे आप

Ranbir Kapoor Ramayana: बहुत समय से रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म रामायण को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक ऐसा पता चला है कि रणबीर कपूर की इस फिल्म को एक नहीं बल्कि दो भागों में डिवाइड कर बनाया जायेगा।

Ranbir Kapoor Ramayana
inkhbar News
  • Last Updated: June 10, 2025 16:25:13 IST

Ranbir Kapoor Ramayana: बहुत समय से रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म रामायण को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक ऐसा पता चला है कि रणबीर कपूर की इस फिल्म को एक नहीं बल्कि दो भागों में डिवाइड कर बनाया जायेगा। खबरों के मुताबिक इस फिल्म का पहला पार्ट साल 2026 में दिवाली पर रिलीज होगा। इस फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी हैं। फिल्म में रामायण को एक अलग तरह से पेश किया जायेगा। निर्देश नितेश तिवारी ने इस फिल्म से दंगल फिल्म करके खूब सुर्खियां बटोरीं हैं। अब ऐसी जानकारी सामने आ रही है कि फिल्म में कौन-कौन से सितारे काम कर रहे हैं उनके नाम सामने आ गए हैं।

कौन बनेगा भगवान राम?

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक इस रामायण फिल्म में रणबीर कपूर को भगवान राम का रोल निभाना है। रणबीर कपूर को भगवान राम बने देखने के लिए फैंस उत्साह से भरे हुए हैं। इसके साथ ही फिल्म में साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी सीता माता का किरदार निभाएंगी। एक्टर यश को फिल्म में रावण बनाया जायेगा। फिल्म का बजट 600 करोड़ रुपय है। नितेश तिवारी ने फिल्म = रामायण को बेहद शानदार तरह से पेश करने की कोशिश की है।

Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में मामूली बढ़त तो चांदी पहुंचा एक लाख के पार, खरीदारी से पहले यहां जानें क्या है आज गोल्ड-सिल्वर का रेट?

किसको मिला कौन सा रोल?

रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म में सनी देओल भगवान हनुमान बनेंगे। इसके अलावा रवि दुबे को लक्ष्मण का किरदार मिला है। लारा दत्ता को फिल्म में कैकेयी का किरदार मिला है। रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा बनेगी। साउथ एक्ट्रेस काजल अग्रवाल मंदोदरी का रोल करेंगी। अमिताभ बच्चन को जटायु बनाया जायेगा। मोहित रैना भगवान भोलेनाथ का किरदार निभाएंगे। विक्रांत मैसी को मेघनाद और राम्या कृष्णन को कौशल्या बनाया जायेगा। अरुण गोविल भी इसमें नजर आएंगे। बॉबी देओल कुंभकरण बन सकते हैं। लेकिन इन सब किरदारों को लेकर अभी कुछ भी कहना कन्फर्म नहीं कहा जा सकता है।

‘मिशन इम्पॉसिबल 8’ ने तोड़ दी टिकट खिड़की, 100 करोड़ के पार पहुंची फिल्म, टॉम क्रूज़ की एक्टिंग देख छूट जाएंगे पसीने