Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • ब्रह्मास्त्र: कल होगी फिल्म रिलीज, लालबाग राजा के दर्शन करने पहुंचे रणबीर

ब्रह्मास्त्र: कल होगी फिल्म रिलीज, लालबाग राजा के दर्शन करने पहुंचे रणबीर

मुंबई: देशभर में 2 सितंबर को गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जाएगा। गणेशोत्सव को लेकर सभी लोग तैयारियों में जुट गए हैं और गणपति बप्पा को अपने घर और मोहल्लों में स्थापित करने को आतुर हैं। गणेशोत्सव की जब बात करते हैं तो सबसे पहले एक ही नाम सबकी जुबान पर आता है, वो है […]

brahmastra
inkhbar News
  • Last Updated: September 8, 2022 22:22:38 IST

मुंबई: देशभर में 2 सितंबर को गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जाएगा। गणेशोत्सव को लेकर सभी लोग तैयारियों में जुट गए हैं और गणपति बप्पा को अपने घर और मोहल्लों में स्थापित करने को आतुर हैं। गणेशोत्सव की जब बात करते हैं तो सबसे पहले एक ही नाम सबकी जुबान पर आता है, वो है लालबागचा राजा यानी मुंबई के लाल बाग के गणपति बप्पा। मुंबई के लालबागचा राजा सिर्फ मुंबई और देशभर में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में मशहूर है। अब मंदिर के दर्शन करने बॉलीवुड के कई सेलेब्स पहुंचे हैं।वहीं रणबीर कपूर का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अभिनेता अपनी अयान मुख़र्जी के साथ लालबाग के राजा के दर्शन करने पहुंचे हैं।

फिल्म रिलीज होने के लिए है एक दिन बाकी

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र कल यानी 9 सितंबर को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इससे पहले रणबीर कपूर ब्रह्मास्त्र फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी के साथ लालबाग राजा के दर्शन करने पहुंचे, जिसका एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में रणबीर ब्लू कुर्ते में दिख रहे हैं। वहीं अयान ने भी लाल कुर्ता पहने नजर आ रहे हैं। रणबीर ने बप्पा के चरणों में माथा टेक कर आशीर्वाद लिया। सोशल मीडिया पर रणबीर के इस वीडियो पर फैंस जमकर लाइक कर रहे हैं।

5 सालों के बाद रिलीज़ हो रही फिल्म

बता दें, 5 सालों के इंतज़ार के बाद आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर को रिलीज़ होने जा रही है। फिल्म निर्देशक अयान मुखर्जी का यह ड्रीम प्रोजेक्ट है जिसे बनाने के लिए उन्होंने लगभग सब कुछ झोंक ही दिया है। बहरहाल फिल्म को बॉयकॉट का सामना करना ही पड़ रहा है।

 

बिहार में अपना CM चाहती है भाजपा, नीतीश कैसे करेंगे सियासी भूचाल का सामना