Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • रणबीर ने दिया आलिया को सरप्राइज, लोगों ने कहा ‘लफंडर’

रणबीर ने दिया आलिया को सरप्राइज, लोगों ने कहा ‘लफंडर’

मुंबई: इन दिनों बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म ‘शमशेरा’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। लंबे समय से फैंस इस फिल्म का वेट कर रहे हैं और जैसे ही इसका टीजर रिलीज हुआ फैंस का इंतजार भी खत्म हो गया। फैंस को ट्रेलर बहुत पसंद आया। […]

ranbir look viral on social media
inkhbar News
  • Last Updated: July 10, 2022 16:03:41 IST

मुंबई: इन दिनों बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म ‘शमशेरा’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। लंबे समय से फैंस इस फिल्म का वेट कर रहे हैं और जैसे ही इसका टीजर रिलीज हुआ फैंस का इंतजार भी खत्म हो गया।

फैंस को ट्रेलर बहुत पसंद आया। इस बात का अंदाजा आप सोशल मीडिया पर ट्रेलर की ट्रेंडिंग से लगा सकते हैं। टीजर में रणबीर का लुक काफी पसंद किया गया। रणबीर के फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब हाल ही में एक तस्वीर को यूजर काफी ट्रोल कर रहे हैं।

रणबीर हुए ट्रोल

रणबीर कपूर अपनी पत्नी आलिया भट्ट को प्यार सरप्राइज देने के लिए काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। उनके इस अंदाज को क्यूट कहा जा रहा है। पति को कार में बैठे देख आलिया काफी सरप्राइज हो गई। एक तरफ रणबीर कपूर का रोमांटिक अंदाज देख फैंस दिल हार बैठे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ बहुत से यूजर्स रणबीर को ट्रोल भी कर रहे हैं।

अभिनेता को कहा लफंडर

एयरपोर्ट पर रणबीर कपूर चेक शर्ट और जींस पहने दिखें थे।आलिया के बाहर आने से पहले उन्हें अपने फोन पर व्यस्त देखा गया। रणबीर बीवी आलिया का इंतजार कर रहे थे। उनके बाल बिखरे हुए थे। इसी अंदाज को देखकर कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल्स करना शुरू कर दिया। ट्रोलर्स रणबीर को नशेड़ी, चरसी और लफंडर कहने लग गए।

रणबीर का लुक और बैठने का अंदाज यूजर्स को बिल्कुल पसंद नहीं आया। सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर की ये फोटोज खूब वायरल हो रही हैं। इनमें उन्हें बिखरे बालों के साथ नंगे पैर बैठे हुए देखा जा रहा है। एक यूजर ने फोटो पर कमेंट कर लिखा – ‘एकदम चरसी नजर आ रहा है ये। ‘एक और यूजर ने लिखता है, ‘लफंडर लग रहा है।’ एक और ने ताना मारते हुए कहा, ‘मैं रमता जोगी, मैं रमता जगाई।’

 

Heart Attack: इतने घंटे जरूर सोएं, आ सकता है हार्ट अटैक

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: यही बनेंगी दयाबेन, मेकर्स ने किया कन्फर्म