Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • इन सुपरहिट फिल्मों में रणबीर नहीं करना चाहते थे काम, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन देख रह जाएंगे हैरान

इन सुपरहिट फिल्मों में रणबीर नहीं करना चाहते थे काम, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन देख रह जाएंगे हैरान

मुंबई : रणबीर कपूर बॉलीवुड में सबसे ज्यादा लोकप्रिय एक्टर्स में से एक हैं। अभिनेता ने साल 2007 में संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘सांवरिया’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। उन्होंने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। वो अपनी आने वाली फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में अपनी पत्नी आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे। […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: June 19, 2022 22:44:08 IST

मुंबई : रणबीर कपूर बॉलीवुड में सबसे ज्यादा लोकप्रिय एक्टर्स में से एक हैं। अभिनेता ने साल 2007 में संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘सांवरिया’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। उन्होंने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। वो अपनी आने वाली फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में अपनी पत्नी आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे। आपको बता दें कि रणबीर को ऐसी कई फिल्में ऑफर हुईं जो उन्होंने किसी कारण से मना कर दी थीं और बाद में वही फिल्में पर्दे पर हिट हो गई । आइए, बताते हैं वो फिल्में कौन-कौन सी हैं।

 

डेली​ बेली

‘डेली बेली’ फिल्म में लीड रोल के लिए कई स्टार्स को अप्रोच किया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसमें रणबीर कपूर का नाम भी शामिल हैं। हालांकि, उन्होंने किसी कारण से फिल्म को करने से मना कर दिया था। बाद में ये फिल्म इमरान खान को ऑफर हो गई। 23 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने पर्दे पर 91 करोड़ की रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी।

 

जिंदगी ना मिलेगी दोबारा

फिल्म ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ दर्शकों की मनपसंदीदा फिल्मों में से एक हैं। बता दें, रणबीर को भी ये फिल्म ऑफर हुई थी लेकिन उन्होंने इस फिल्म के लिए मना कर दिया था। बाद में वो किरदार ऋतिक रोशन ने निभाया। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 175 करोड़ रुपये की कमाई कर दर्शकों के मन में अलग जगह बनाई थी।

 

दिल धड़कने दो

फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ भी एक बेहतरीन फिल्म में से एक हैं। हालांकि, ये फिल्म सबसे पहले रणबीर कपूर को ऑफर हुई थी। लेकिन उन्होंने इस फिल्म को रिजेक्ट कर दिया। ये फिल्म 58 करोड़ के बजट में बनी थी जिसने पर्दे पर 145 करोड़ रुपये की कमाई की।

 

बीजेपी MYY फॉर्मूला: पीएम मोदी राजस्थान बीजेपी की लगाएंगे नैया पार, चुनावों में फिर ‘MYY’ फॉर्मूला बनेगा संकटमोचन

भारत में ओमिक्रोन सबवैरिएंट BA.4 का पहला केस मिला, इन्साकाग ने की पुष्टि, जानें क्या है ये नया वैरिएंट?