Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • रणवीर सिंह और दीपिका का नया वीडियो वायरल, झगड़ा हुआ खत्म?

रणवीर सिंह और दीपिका का नया वीडियो वायरल, झगड़ा हुआ खत्म?

मुंबई: बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण किसी न किसी वजह से चर्चा में रहते हैं। दोनों की शादी को चार साल से ज्यादा का समय हो चुका है। वहीं कपल ने छह साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। फैंस की तरफ से इस जोड़े का भरपूर प्यार मिला। हाल […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: March 28, 2023 16:27:02 IST

मुंबई: बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण किसी न किसी वजह से चर्चा में रहते हैं। दोनों की शादी को चार साल से ज्यादा का समय हो चुका है। वहीं कपल ने छह साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। फैंस की तरफ से इस जोड़े का भरपूर प्यार मिला। हाल ही में खबर आई थी कि एक इवेंट में दीपिका ने रणवीर को नजरअंदाज किया था। जिसके बाद कहा जा रहा था कि दोनों के बीच झगड़े हुआ हैं। इसी बीच रणवीर और दीपिका का एक रोमांटिक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें रणवीर और दीपिका की जबरदस्त जोड़ी देखने को मिल रही है।

दीपिका से किया फ़्लर्ट

वायरल हो रहे इस वीडियो में दीपिका अपनी डेब्यू फिल्म ‘ओम शांति ओम’ का एक डायलॉग बोलती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो में अभिनेत्री कहती हैं कि अगर किसी चीज को दिल से चाहो तो पूरी कायनात उसे तुमसे मिलाने की कोशिश में लग रही है।’ इसके बाद रणवीर सिंह ने अपनी फिल्म ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ का डायलॉग बोला और कहा- “मुझसे पूछो..मैं इसकी गारंटी दे सकता हूं।” दोनों के बीच सब कुछ ठीक है ये जानकर फैंस बेहद खुश हैं।

दीपिका-रणवीर का वर्कफ्रंट

दीपिका के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस साल 2023 में फिल्म ‘पठान’ में शाहरुख और जॉन अब्राहम के साथ नजर आई थी। इसके अलावा वो ऋतिक रोशन की फिल्म ‘फाइटर’ में नजर आएंगी। वहीं रणवीर डायरेक्टर रोहित शेट्‌टी की फिल्म ‘सर्कस’ में जैकलीन फर्नांडीस और पूजा हेगड़े के साथ नजर आए थे। इसके अलावा रणबीर सिंह आलिया भट्ट के साथ ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में अपने अभिनय का जादू दिखाएंगे ।

कपल की पहली डेट

रणवीर और दीपिका की प्रेम कहानी बहुत ही दिलचस्प है। दोनों की प्रेम कहानी फिल्म रामलीला के सेट से शुरू हुई थी। वहीं इनकी पहली मुलाकात निर्देशक संजय लीला भंसाली के घर हुई थी। वहाँ दोनों ने साथ में लंच भी किया था। लंच करते वक्त दीपिका के दांतों में खाना फंस गया था। तभी रणवीर सिंह ने उन्हें कहा कि आपके दांतों में कुछ फंसा हुआ है। फिर दीपिका ने भी बड़े प्यार से कहा था कि तुम निकाल दो। बस यहीं से दोनों के दिल मिलने शुरू हो गए। आपको बता दें, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इस मुलाकात को ही अपनी पहली डेट मानते हैं।

 

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार