Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • रणवीर ने की कार्तिक की मिमिक्री, सामने आया अभिनेता का रिएक्शन

रणवीर ने की कार्तिक की मिमिक्री, सामने आया अभिनेता का रिएक्शन

मुंबई: फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ के हिट होने के बाद से कार्तिक आर्यन सुर्ख़ियों में बने रहते हैं। हर तरफ उनकी ही चर्चा है। हाल ही में करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण 7’ के एक एपिसोड में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट नजर आए थें। जहां रणवीर सिंह ने कई एक्टर्स की […]

ranveer singh and kartik aryan
inkhbar News
  • Last Updated: July 21, 2022 21:31:44 IST

मुंबई: फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ के हिट होने के बाद से कार्तिक आर्यन सुर्ख़ियों में बने रहते हैं। हर तरफ उनकी ही चर्चा है। हाल ही में करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण 7’ के एक एपिसोड में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट नजर आए थें। जहां रणवीर सिंह ने कई एक्टर्स की मिमिक्री भी की थी। उनमें से एक कार्तिक आर्यन भी थें। रणवीर ने दिखाया कि कैसे कार्तिक पेपराजी के सामने पोज देते हैं। रणवीर के इस एक्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। अब जब कार्तिक से रणवीर के मिमिक्री पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने इस पर अपना रिएक्शन दिया है।

कार्तिक का रिएक्शन

कार्तिक ने बताया कि उन्होंने ‘कॉफी विद करण 7‘ का एपिसोड पूरा नहीं देखा है लेकिन उन्होंने रणवीर का एक वीडियो देखा था। उन्होंने रणवीर की मिमिक्री की तारीफ की और कहा कि वह उनके वीडियो को असल में सच में देखते होंगे। हालांकि कार्तिक ने रणवीर की मिमिक्री में एक कमी भी निकाली और कहा कि वह केवल इशारे में हाथ नहीं हिलाते बल्कि उन्हें ‘धन्यवाद‘ कहते हैं।

अभिनेता ने क्या कहा?

एक इंटरव्यू में बात करते हुए कार्तिक आर्यन कहते हैं, ‘मैंने वो एपिसोड नहीं देखा लेकिन रणवीर का वीडियो देखा है। उस वीडियो को देख मुझे लगता है उसने असल में मेरा वीडियो देखा है। वह अच्छा था लेकिन मैं असल में “थैक्यू” बोलता हूं केवल इशारे नहीं करता हूं।‘

कार्तिक की फिल्म शहजादा

कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्मों की बात करें तो वह ‘शहजादा‘ में नजर आने वाले हैं। हाल ही कार्तिक की नई फिल्म का भी ऐलान हुआ है। इस प्रोजेक्ट के लिए कार्तिक के साथ साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान जुटे हैं।

 

Vice President Election 2022: जगदीप धनखड़ बनेंगे देश के अगले उपराष्ट्रपति? जानिए क्या कहते हैं सियासी समीकरण