Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • रणवीर सिंह पर चढ़ा दीपिका पादुकोण की खूबसूरती का जादू, फोटो देखकर तारीफ में कह दी ये बात…

रणवीर सिंह पर चढ़ा दीपिका पादुकोण की खूबसूरती का जादू, फोटो देखकर तारीफ में कह दी ये बात…

दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर की फिल्म पद्मावत बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. वहीं दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के रिलेशनशिप की खबरें भी लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. इस बीच दीपिका पादुकोण ने साड़ी पहने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की है. दीपिका पादुकोण को साड़ी में देखकर रणवीर सिंह उनकी खूबसूरती के और भी दीवानें हो गए हैं.

दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह
inkhbar News
  • Last Updated: February 10, 2018 14:43:51 IST

मुंबई:‘पद्मावत’ में अपने शानदार अभिनय को लेकर दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर इनदिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. ‘पद्मावत’ में रणवीर सिंह अलाउद्दीन खिलजी के अवतार में नजर आए हैं. रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के रिलेशनशिप की खबरें पिछले काफी दिनों से सुर्खियों में हैं. रणवीर सिंह रियल लाइफ में भी दीपिका पादुकोण की खूबसूरती पर उसी तरह मरते हैं जिस तरह रील लाइफ में नजर आते हैं. अगर आपको यकीन नहीं होता तो आप खुद ही देख लीजिए.

‘पद्मावत’ में भले ही रणवीर कपूर और दीपिका पादुकोण एकसाथ नजर नहीं आए हैं, लेकिन रियल लाइफ में रणवीर दीपिका की हर अदा के दीवाने हैं. इस बात का सबूत है रणवीर सिंह का वो कमेंट जो उन्होंने दीपिका पादुकोण की तस्वीर पर किया है. दरअसल, दीपिका पादुकोण ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की है. इस तस्वीर में दीपिका पादुकोण  गोल्डन कलर की सब्यसांची साड़ी पहने नजर आ रही हैं. इसी के साथ दीपिका पादुकोण ने साड़ी के साथ हरे रंग का नेकलेस पहना हुआ है.

Inkhabar

रणवीर सिंह ने जैसे ही दीपिका की इस तस्वीर तो वो उनकी खूबसूरती को देखकर हैरान रह गए. रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण की तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘गॉश..’ जी हां दीपिका पादुकोण की खूबसूरती पर रणवीर सिंह ने यही रिएक्शन दिया. बता दें कि पिछले काफी दिनों से बॉलीवुड गलियारे में ये खबर सुर्खियों में हैं कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. यहां तक कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी की अटकलों का बाजार भी गर्म है. रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी बॉलीवुड की सुपरहिट जोड़ियों में से एक है. रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ‘रामलीला’, ‘बाजीराव मस्तानी’ और पद्मावत जैसी हिट फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं.

Tags