Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • रणवीर सिंह के न्यूड लुक पर अर्जुन कपूर ने कहा-‘कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना’

रणवीर सिंह के न्यूड लुक पर अर्जुन कपूर ने कहा-‘कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना’

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह फुल एनर्जी से भरे अपने बेबाक़ी बयानबाज़ी से सुर्ख़ियों में आते रहते हैं। अभिनेता अपने न्यूड फोटोशूट के लिए सुर्ख़ियों में छाए हुए हैं, बीते दिन रणवीर ने एक मैगज़ीन के लिए न्यूड फोटोशूट कराया। उसके बाद से सोशल मीडिया पर हर जगह उनके फोटोशूट की चर्चाएं हो रही हैं, […]

ranveer singh and arjun kapoor
inkhbar News
  • Last Updated: July 24, 2022 16:44:16 IST

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह फुल एनर्जी से भरे अपने बेबाक़ी बयानबाज़ी से सुर्ख़ियों में आते रहते हैं। अभिनेता अपने न्यूड फोटोशूट के लिए सुर्ख़ियों में छाए हुए हैं, बीते दिन रणवीर ने एक मैगज़ीन के लिए न्यूड फोटोशूट कराया। उसके बाद से सोशल मीडिया पर हर जगह उनके फोटोशूट की चर्चाएं हो रही हैं, मानो जैसा कि सोशल मीडिया पर कुछ ब्लास्ट हो गया हो। अब रणवीर के इसी फोटोशूट पर अर्जुन कपूर का भी रिएक्शन सामने है।

अर्जुन कपूर ने क्या कहा ?

आजकल अर्जुन कपूर अपनी आने वाली फिल्म एक विलेन रिटर्न की प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी दौरान मीडिया इंटरेक्शन में अर्जुन से जब पूछा गया कि रणवीर को उनकी न्यूड फोटो पर ट्रोल करने पर वो क्या कहेंगे, तो अर्जुन ने कहा – ‘वो जैसे हैं, उन्हें खुद के साथ जो भी करना अच्छा लगता है उन्हें करने देना चाहिए।’

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए अर्जुन कहते हैं – क्या पहनना है, कैसा दिखना है ये रणवीर की अपनी मर्जी है। ये उनकी अपनी पर्सनैलिटी है। उन्हें जो सही लगता है वो करते हैं और इसमें कुछ गलत भी नहीं है। और मुझे लगता है हमें रणवीर के इस फैसले का हमें सम्मान करना चाहिए।

ट्रोल्स के बारे में पूछने पर अभिनेता ने कहा- “मुझे लगता है कि ट्रोल्स पर ज्यादा ध्यान देना ही नहीं चाहिए, क्योंकि कुछ तो लोग कहेंगे, उनका काम है कहना। आपको जो ठीक लगता है, आपको करना चाहिए। और हर किसी को पूरा हक है अपनी मर्जी चलाने का। तो हमें इसका सम्मान करना चाहिए।

स्वरा ने दिया करारा जवाब

अभिनेत्री स्वरा ने रणवीर को लेकर आ रहे लोगों के नेगेटिव कमेंट्स पर अपना रिएक्शन दिया था। उन्होंने कहा था – भारत में अन्याय और उत्पीड़न के रोज मामले आते हैं, लेकिन हमारी नाराजगी तो सिर्फ अभिनेता की फोटोज पर है। मतलब सच में अगर आपको वो फोटोज पसंद नहीं आई है तो मत देखो। अगर आपको चाय पसंद नहीं हैं तो मत पियो। लेकिन अपनी राय किसी पर जबरदस्ती मत थोपो और हां ये कोई नैतिक मुद्दा नहीं है।स्वरा के इस ट्वीट पर रणवीर और उनके फैंस अभिनेत्री का फुल सपोर्ट कर रहे हैं।

 

Vice President Election 2022: जगदीप धनखड़ बनेंगे देश के अगले उपराष्ट्रपति? जानिए क्या कहते हैं सियासी समीकरण