Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • कैसे करवाया रणवीर ने न्यूड फोटोशूट, डायरेक्टर क्षितिज ने बताए किस्से

कैसे करवाया रणवीर ने न्यूड फोटोशूट, डायरेक्टर क्षितिज ने बताए किस्से

मुंबई: एक्टर रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट को लोग काफी ट्रोल कर रहे हैं। अभिनेता ने ये शूट पॉपुलर मैगजीन के लिए करवाया था। पिछले एक हफ्ते से इस पर बहस जारी है। रणवीर सिंह की फोटोज खूब वायरल हो रही है। अब इस फोटोशूट के क्रिएटिव डायरेक्टर क्षितिज कंकड़िया ने इसके पीछे की कहानी […]

ranveer singh nude look controversy
inkhbar News
  • Last Updated: July 28, 2022 19:42:50 IST

मुंबई: एक्टर रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट को लोग काफी ट्रोल कर रहे हैं। अभिनेता ने ये शूट पॉपुलर मैगजीन के लिए करवाया था। पिछले एक हफ्ते से इस पर बहस जारी है। रणवीर सिंह की फोटोज खूब वायरल हो रही है। अब इस फोटोशूट के क्रिएटिव डायरेक्टर क्षितिज कंकड़िया ने इसके पीछे की कहानी का खुलासा किया है। साथ ही बताया है कि न्यूड फोटोशूट के पीछे आइडिया क्या था। इसके अलावा उन्होंने बताया कि रणवीर सिंह खुद को इस पूरे शूट के दौरान कैसे कम्फर्टेबल रख पाए।

रणवीर को बताया नंबर-1

एक इंटरव्यू के दौरान क्षितिज बताते हैं कि ‘इस न्यूड फोटोशूट के पीछे Michelangelo की एन्शियन्ट रोमन आर्ट को दिखाना था। इसके लिए रणवीर सिंह और क्रिएटिव डायरेक्टर ने Burt Reynolds और Yves Saint Laurent के पुराने न्यूड फोटोशूट्स भी निकाले थे। साथ ही उन्होंने उनसे इंस्पीरेशन ली।” इंडिया में जब बात आती है पुरुषों के फैशन गेम की तो रणवीर सिंह इसमें नंबर वन पर आते हैं।वह अपनी अलग और बोल्ड च्वॉइसेस से सभी को हैरान कर देते हैं।

क्षितिज, रणवीर सिंह के फैशन च्वॉइस पर बात करते हैं। उनका कहना रहा कि रणवीर सिंह काफी स्ट्रांग हैं। वह अपने फैशन स्टेटमेंट्स के लिए मशहूर हैं। फोटोग्राफर और उनके लिए रणवीर सिंह को न्यूड कैप्चर करना थोड़ा कठिन रहा है। आगे क्षितिज कहते हैं कि जब यह फोटोशूट हो रहा था तो टीम के बीच काफी सीरियस माहौल था। सभी लोग काफी नर्वस थे, लेकिन रणवीर सिंह ने म्यूजिक से समा बांध दिया और टीम के लिए खुद एक ‘अजीब प्लेलिस्ट’ तैयार की थी, जिससे यह पूरी प्रक्रिया सभी के लिए आसान हो गई। अपने स्पीकर्स पर रणवीर सिंह ने जोर से गाने बजाए। ऐसा लग रहा था कि रणवीर सिंह हम सभी से बातें कर रहे हैं। इसी तरह रणवीर सिंह ने हमे इजी महसूस करवाया।

 

Vice President Election 2022: जगदीप धनखड़ बनेंगे देश के अगले उपराष्ट्रपति? जानिए क्या कहते हैं सियासी समीकरण