Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • अर्जुन कपूर भी करवाना चाहते हैं न्यूड फोटोशूट? रणवीर संग को दिए पूरे नंबर

अर्जुन कपूर भी करवाना चाहते हैं न्यूड फोटोशूट? रणवीर संग को दिए पूरे नंबर

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह फुल एनर्जी से भरे अपने बेबाक़ी बयानबाज़ी से सुर्ख़ियों में आते रहते हैं। अभिनेता अपने न्यूड फोटोशूट के लिए सुर्ख़ियों में छाए हुए हैं, रणवीर ने एक मैगज़ीन के लिए न्यूड फोटोशूट कराया था। उसके बाद से सोशल मीडिया पर हर जगह उनके फोटोशूट की चर्चा हो रही हैं, मानो […]

ranveer singh and arjun kapoor
inkhbar News
  • Last Updated: July 26, 2022 19:51:23 IST

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह फुल एनर्जी से भरे अपने बेबाक़ी बयानबाज़ी से सुर्ख़ियों में आते रहते हैं। अभिनेता अपने न्यूड फोटोशूट के लिए सुर्ख़ियों में छाए हुए हैं, रणवीर ने एक मैगज़ीन के लिए न्यूड फोटोशूट कराया था। उसके बाद से सोशल मीडिया पर हर जगह उनके फोटोशूट की चर्चा हो रही हैं, मानो जैसा कि सोशल मीडिया पर कुछ ब्लास्ट हो गया हो। कोई रणवीर के पक्ष में हैं तो कई उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। इस सब घटना क्रम के बाद अब बॉलीवुड कलाकार उनका समर्थन करते नजर आ रहे हैं।

अर्जुन भी करवाना चाहते थें न्यूड फोटोशूट

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने अपने दोस्त रणवीर सिंह का सपोर्ट करते हुए नजर आए। एक इंटरव्यू में अर्जुन कपूर से जब पूछा गया कि वो कभी न्यूड फोटोशूट कराएंगे। इसका जवाब देते हुए अभिनेता ने कहा, मुझे लगता है कि उन्होंने जो किया है उसकी हमें सरहाना करनी चाहिए और उस पर हम सभी को खुश और गर्व महसूस करना चाहिए। इस सबका मुझसे कोई मतलब नहीं है। उसको अपनी बॉडी पर गर्व है और वो उसको दिखाने में कंफरटेबल है और इस के लिए उन्हें पूरे नंबर मिलने चाहिए।

अर्जुन कपूर की फिल्म

बता दें, इन दिनों अर्जुन कपूर अपनी फिल्म एक विलेन रिटर्न्स के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म में दिशा के साथ जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर और तारा सुतारिया भी नजर आएंगे। फिल्म इस साल 29 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। बता दें कि ये फिल्म एक विलेन का सिक्वेल है जो आठ साल बाद नई कहानी के साथ आएगी। पहले पार्ट में श्रद्धा कपूर, सिद्धार्थ कपूर और रितेश देशमुख लीड रोल में थे। इस फिल्म को दर्शको की ओर से अच्छा रिस्पांस मिल था। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया था। अब देखते हैं कि एक विलेन रिटर्न्स भी लोगों के दिल में जगह बना पाती है या नहीं।