Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • मुश्किलों में फंसे रणवीर सिंह, नोटिस देने पुलिस पहुंची घर

मुश्किलों में फंसे रणवीर सिंह, नोटिस देने पुलिस पहुंची घर

मुंबई: एक्टर रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट को लोग काफी ट्रोल कर रहे हैं। अभिनेता ने ये शूट पॉपुलर मैगजीन के लिए करवाया था। पिछले कुछ हफ्तों से इस पर बहस जारी है। रणवीर सिंह की फोटोज खूब वायरल हो रही है। कोई रणवीर के पक्ष में हैं तो कई उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। […]

Ranveer Singh
inkhbar News
  • Last Updated: August 12, 2022 20:03:22 IST

मुंबई: एक्टर रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट को लोग काफी ट्रोल कर रहे हैं। अभिनेता ने ये शूट पॉपुलर मैगजीन के लिए करवाया था। पिछले कुछ हफ्तों से इस पर बहस जारी है। रणवीर सिंह की फोटोज खूब वायरल हो रही है। कोई रणवीर के पक्ष में हैं तो कई उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

अब एक मुसीबत खत्म नहीं हुई थी कि दूसरी ने दस्तक दे दी। जी हाँ! रणवीर सिंह की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं क्योंकि एक्टर को उनके न्यूड मैगजीन फोटोशूट के लिए मुंबई पुलिस से नोटिस भेजा गया है। पिछले महीने रणवीर इस फोटोशूट को लेकर काफी ट्रोल हुए थे। इतना ही नहीं एक्टर के खिलाफ कई शिकायतें भी दर्ज हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक 22 अगस्त को रणवीर को पुलिस के सामने जाना है और वहां उनका स्टेटमेंट जारी होगा। एक रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस उन्हें नोटिस देने के लिए उनके घर गई थी लेकिन उस दौरान एक्टर घर में मौजूद नहीं थे।

क्या है मामला

कुछ दिनों पहले रणवीर ने एक इंटरनेशनल मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट करवाया था। इन फोटोज के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर खूब बवाल मचा। रणवीर के फैंस ने जहां उनके इस बोल्ड स्टेप की सरहाना की तो वहीं कई लोगों को रणवीर का ये अंदाज पसंद नहीं आया। कई संस्थान ने तो एक्टर के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवाई थी।

इन लोगों ने दिया साथ

रणवीर को फिल्म इंडस्ट्री से पूरा साथ मिला है। आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, आमिर खान से लेकर अर्जुन कपूर तक, सभी रणवीर के फोटोशूट पर उनका सपोर्ट करते हुए नजर आए। कुछ सेलेब्स ने तो खुद का न्यूड फोटोशूट शेयर कर रणवीर का सपोर्ट किया।

 

बिहार में अपना CM चाहती है भाजपा, नीतीश कैसे करेंगे सियासी भूचाल का सामना