Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Ranveer Singh SIMMBA Trailer In 2 Days: दो दिन बाद रिलीज होगा रणवीर सिंह- सारा अली खान की सिंबा का धमाकेदार ट्रेलर

Ranveer Singh SIMMBA Trailer In 2 Days: दो दिन बाद रिलीज होगा रणवीर सिंह- सारा अली खान की सिंबा का धमाकेदार ट्रेलर

Ranveer Singh SIMMBA Trailer In 2 Days: एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म सिंबा का ट्रेलर 3 दिसंबक को रिलीज होने वाला है और रणवीर सिंह शादी के बाद अपनी पहली रिलीज फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे है. ट्रेलर रिलीज के लिए ही रणवीर सिंह की एक्साइटमेंट लेवल देखी जा सकती है. सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह ने अपने फैन्स के साथ सिंबा का नया पोस्टर शेयर करते हुए उन्हें बस दो दिन और इंतजार करने के लिए कहा है.

ranveer singh simmba trailer to be out on 3rd december
inkhbar News
  • Last Updated: December 1, 2018 12:46:24 IST

बॉलीवुड डेस्क, मुंबई. रोहित शेट्टी निर्देशित एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म सिंबा का 2 दिन बाद ट्रेलर रिलीज होने वाला है. 3 दिसंबक को रिलीज हो रहे ट्रेलर से पहले रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर मजेदार अंदाज में पुलिस की वर्दी की फोटो शेयर करते हुए उसके साथ लिखा- सिंबा आला.. बस दो दिन थांबा. फिल्म में रणवीर सिंह पहली बार पुलिस के रोल में नजर आएंगे और रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी फिल्म में फैन्स को हमेशा से ही एक्शन, उड़ती हुई गाड़िया और मसाला देखने को मिलता है.

अजय देवगन के साथ सुपरहिट फिल्म सिंघम बना चुके रोहित शेट्टी अब रणवीर सिंह उर्फ संग्राम भालेराव के साथ सिंबा से एक बार फिर बड़े पर्दे पर धूल उड़ाने आ रहे है. रणवीर सिंह अपने एनर्जेटिक परफॉर्मेंस और मस्तीभरे अंदाज के लिए फेमस है और फिल्म के पहले पोस्टर लेकर मेकर्स द्वारा शेयर किए फोटो और वीडियो में रणवीर सिंह का मस्तीभरा और एक्शन अंदाज साफ नजर आ रहा है.

फैन्स रणवीर सिंह को पुलिस ऑफिसर के रोल में देखने के लिए काफी उत्सुक है. वहीं रणवीर सिंह भी अपनी फिल्म के ट्रेलर के साथ साथ फिल्म की रिलीज के लिए भी काफी एक्साइटेड है. दीपिका पादुकोण से शादी के बाद रणवीर सिंह की सिंबा पहली रिलीज फिल्म होगी. 28 दिसंबर को रिलीज हो रही सिंबा में सारा अली खान भी नजर आएंगी जो फिल्म में उनकी गर्लफ्रेंड के रोल में दिखेंगी. धर्मा प्रोडक्शन में बनी रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह मिलकर फैन्स को न्यूईयर पर जोरदार धमाका देने के लिए तैयार है.

Ranveer Singh Simba Video: रोहित शेट्टी के साथ काम करके भावुक हुए रणवीर सिंह, सिंबा को बताया थिएटर फाड़ने वाली फिल्म

Ranveer Singh Secret Reveal: शादी के बाद रणवीर सिंह बोले-जानता था दीपिका पादुकोण ही बनेंगी मेरे बच्चों की मां

https://www.youtube.com/watch?v=WPX2j6e8S04

https://www.instagram.com/p/BplgPP2gmEp/

https://www.instagram.com/p/Bn1G1pFhavv/

https://www.instagram.com/p/BneBCivhpFi/

https://www.instagram.com/p/BnV8TKThIFs/

https://www.instagram.com/p/BmfG5mphpeN/

https://www.instagram.com/p/BlIvYYfAbIU/

https://www.instagram.com/p/BkpG7-Zlkzz/

https://www.instagram.com/p/Bkjn3sQFQ6P/

https://www.instagram.com/p/BkHRAUFFrED/

https://www.instagram.com/p/BjyROH-AbFi/

https://www.instagram.com/p/BcYmCWLBm72/

https://www.instagram.com/p/Bjr00ALFbdD/

https://www.instagram.com/p/BjrnlSulrJZ/

Tags