Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • रणवीर की क्यूटनेस ने जीता फैंस का दिल, पूजा हेगड़े ने नहीं दिया अभिनेता को केक

रणवीर की क्यूटनेस ने जीता फैंस का दिल, पूजा हेगड़े ने नहीं दिया अभिनेता को केक

मुंबई: रणवीर सिंह और पूजा हेगड़े अपनी अपकमिंग फिल्म सर्कस को लेकर खूब सुर्ख़ियों में हैं। अब रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक मजेदार BTS वीडियो साझा किया है। ये वीडियो सर्कस की शूटिंग के दौरान का है। आप देख सकते हैं इस वीडियो में बहुत सारे केक और पेस्ट्री दिख रहे […]

ranveer singh
inkhbar News
  • Last Updated: December 6, 2022 17:29:58 IST

मुंबई: रणवीर सिंह और पूजा हेगड़े अपनी अपकमिंग फिल्म सर्कस को लेकर खूब सुर्ख़ियों में हैं। अब रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक मजेदार BTS वीडियो साझा किया है। ये वीडियो सर्कस की शूटिंग के दौरान का है। आप देख सकते हैं इस वीडियो में बहुत सारे केक और पेस्ट्री दिख रहे हैं। अगर आप इस वीडियो को देखेंगे तो आपको रणवीर सिंह की क्यूटनेस से प्यार हो जाएगा।

रणवीर को खानी है पेस्ट्री

रणवीर सिंह ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें उन्होंने अपनी पेस्ट्री खत्म कर दी है, और उनकी नजरे पूजा हेगड़े के केक में हैं। जैसे ही रणवीर केक खाने के लिए आगे आते हैं अभिनेत्री केक को साइड कर लेती है। इसी बीच रोहित शेट्टी एक मजेदार डायलॉग बोलते हैं, वो कहते हैं- अजीब जानवर है ये कितना भी खाए बस भूखा ही रहता है।’रणवीर के एक्सप्रेशन को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए रणवीर ने लिखा -, ‘शेयरिंग केयरिंग है, लेकिन @hegdepooja को सिर्फ केक की चिंता है!’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

सर्कस की कहानी

हाल ही में फिल्म का टीज़र रिलीज़ हुआ था। टीजर की शुरुआत, संजय मिश्रा से होती है, जो यह बताते हैं कि सर्कस साठ के दशक की कहानी है। इसके आगे, सभी किरदार आज के समय में हुए बदलाव की तुलना पुराने दिनों से करते नज़र आए है, जब बच्चे गूगल से नहीं दादा-दादी से सवाल किया करते थे। उस वक़्त सोशल मीडिया नहीं हुआ करता था बल्कि लोग आपस में ज़्यादा खुश रहते थे। उस वक़्त बच्चे स्टोरी देखकर नहीं, लोरी सुनकर सोया करते थे। टीज़र में वरुण शर्मा और रणवीर सिंह डबल रोल में नज़र आ रहे है। इनके अलावा जैकलीन फर्नांडीज, पूजा हेगड़े, वरुण शर्मा, मुकेश तिवारी, अश्विनी कालसेकर, जॉनी लीवर, सिद्धार्थ जाधव, व्रजेश हिरजे, टीकू तलसानिया भी नज़र आएंगे। फ़िल्म के टीजर की शुरुआत संजय मिश्रा से होती है, जो दर्शकों को बताते हैं कि सर्कस साठ के दशक की कहानी है।

कब रिलीज होगी फिल्म

रोहित शर्मा की पहले रिलीज कॉप ड्रामा सूर्यवंशी है, जो 2021 में दिवाली पर रिलीज हुई थी और काफ़ी सफलता भी बटोरी थी। सिम्बा के बाद रणवीर के साथ रोहित की सर्कस दूसरी फ़िल्म है, जो की कॉमेडी और एंटरटेनमेंट का डबल डोज़ है। सिम्बा, रोहित के कॉप यूनिवर्स की दूसरी फ़िल्म है। इस बार हिन्दी सिनेमा कि जो हाल रहा है, उसे ट्रेड को सर्कस मूवी से काफ़ी उम्मीदें है।वैसे भी रोहित की फ़िल्में सुपर हिट होती रही हैं। बात करे फिल्म के रिलीज डेट की तो, ये फिल्म 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव