Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • रणवीर सिंह की बेटी ने की दुआ, लगा सबसे बड़ा जैकपॉट

रणवीर सिंह की बेटी ने की दुआ, लगा सबसे बड़ा जैकपॉट

कुछ दिनों पहले दीपिका पादुकोण अपनी बेटी दुआ पादुकोण सिंह को कार में ले जाती हुई नजर आईं थीं, जब वह रणवीर के साथ छुट्टियां मनाने गई थीं। एयरपोर्ट पर उनके पहुंचने की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे

Deepika padukone and ranveer singh
inkhbar News
  • Last Updated: November 16, 2024 16:40:16 IST

नई दिल्ली : बॉलीवुड के बेस्ट कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 14 नवंबर 2018 को इटली के लेक कोमो में शादी कर ली। इस जोड़े ने कोंकणी और सिंधी रीति-रिवाजों के साथ शादी की थी. शादी के छह साल बाद, इस जोड़े ने 8 सितंबर को अपनी पहली संतान के रूप में एक बेटी का स्वागत किया। उन्होंने अपनी नन्ही बच्ची का नाम ‘दुआ’ रखा। हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान रणवीर ने पिता बनने पर अपनी खुशी जाहिर की। आइए आज जानते है रणवीर की दुआ कितनी लक्की साबित हुई है।

 

रणवीर सिंह हाल ही में एक कार्यक्रम में शामिल हुए जहां उन्होंने अपनी नन्ही बेटी दुआ पादुकोण सिंह के पिता बनने पर प्रशंसकों के साथ अपनी खुशी साझा की। अभिनेता ने कहा, ‘मैं अभी बेहद खुश महसूस कर रहा हूं। हमारा जीवन एक यात्रा है और इस यात्रा का अनुभव साझा बेहतर खुशी का अनुभव हो रहा है।’

शादी की सालगिरह की बधाई दी

इस जोड़े ने 14 नवंबर को अपनी छठी शादी की सालगिरह मनाई। रणवीर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी पत्नी दीपिका की कई अनदेखी तस्वीरें शेयर कीं। तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘हर दिन पत्नी की सराहना का दिन होता है लेकिन आज का दिन सबसे खास है। दीपिका पादुकोण आई लव यू।’ दीपिका ने भी अपने पति को उनकी शादी की सालगिरह की बधाई देने के लिए एक रील शेयर की।

 

बेटी दुआ के लिए कार खरीदा

कुछ दिनों पहले दीपिका पादुकोण अपनी बेटी दुआ पादुकोण सिंह को कार में ले जाती हुई नजर आईं थीं, जब वह रणवीर के साथ छुट्टियां मनाने गई थीं। एयरपोर्ट पर उनके पहुंचने की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। फिल्मों की बात करें तो दीपिका हाल ही में रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन में नजर आई थीं और अब वह कल्कि 2 में भी नजर आएंगी।

लक्की साबित हुई बेटी

रणवीर सिंह की आने वाली फिल्मों की बात करें तो अभिनेता फरहान अख्तर की फिल्म ‘डॉन 3’ में नजर आएंगे, जिसमें अभिनेत्री कियारा आडवाणी भी हैं। अभिनेता के पास आदित्य धर की मच वेटेड फिल्म ‘धुरंधर’ भी है।

 

यह भी पढ़ें :-

मुझे जीजा के घर जाना है की रट लगा रही थी साली, घर आई पुलिस, शर्मिंदा हुआ परिवार