Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • SIIMA : कमल हासन को देखते ही रणवीर ने किया कुछ ऐसा, देखिए इस वीडियो में

SIIMA : कमल हासन को देखते ही रणवीर ने किया कुछ ऐसा, देखिए इस वीडियो में

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह 10वें साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवार्ड्स में नजर आए। अवार्ड्स शो में तमाम सितारों शामिल हुए। इसी दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रणवीर सिंह ने जैसे ही कमल हासन को देखा तो वो खुशी से फूले नहीं समाए। रणवीर, कमल […]

SIIMA
inkhbar News
  • Last Updated: September 12, 2022 21:48:07 IST

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह 10वें साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवार्ड्स में नजर आए। अवार्ड्स शो में तमाम सितारों शामिल हुए। इसी दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रणवीर सिंह ने जैसे ही कमल हासन को देखा तो वो खुशी से फूले नहीं समाए। रणवीर, कमल हासन को देखते ही उनके हाथ चूमते नजर आए साथ ही उन्होंने उनका आशीर्वाद लिया। वीडियो में रणवीर ऑल व्हाइट आउटफिट में काफी हैंडसम नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सामने आते है फैंस रणवीर की जमकर सरहाना कर रहे हैं।

रणवीर बने अल्लू अर्जुन

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह जहां भी मौजूद होते हैं, वहां एक अलग ही एनर्जी शुरू हो जाती है। बीती रात रणवीर सिंह ने साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवार्ड्स में शामिल हुए। इसी बीच SIIMA अवॉर्ड्स से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है। जिसमें रणवीर स्टेज पर पुष्पा के गाने श्रीवल्ली पर डांस करते हुए दिख रहे हैं। डांस के दौरान रणवीर अल्लू अर्जुन का हुक स्टेप करते हैं और ऐसे करते हुए उनका जूता निकल जाता है। हालांकि रणवीर इसके बाद भी रुकते नहीं है और हुक स्टेप पूरा करके ही छोड़ते हैं। रणवीर के इस वीडियो को नेटिजन्स पर खूब पसंद कर रहे हैं। बता दें, SIIMA अवॉर्ड्स का आयोजन 10 सितंबर को हैदराबाद में हुआ था। इस इवेंट में साउथ फिल्म इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड की कई हस्तियां एक ही मंच पर नजर आए।

यश का वायरल वीडियो

SIIMA अवॉर्ड के मौके पर साउथ फिल्म इंडस्ट्री और बॉलीवुड की कई हस्तियां एक ही मंच पर नजर आई। जिसमें रणवीर सिंह, पूजा हेगड़े, रिया चक्रवर्ती के साथ अल्लू अर्जुन और विजय देवरकोंडा भी शामिल हुए। अवॉर्ड शो में साउथ सुपरस्टार यश अपनी पत्नी राधिका पंडित के साथ रेड कार्पेट पर पहुंचे थे। बता दें कि राधिका- यश साउथ इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कपल में से एक है। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल होती रहती हैं। अवार्ड शो के दौरान यश सफेद ब्लेजर और अपने फेमस दाढ़ी वाले लुक में दिखे, तो वहीं राधिका ब्लैक और गोल्डन साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। सोशल मीडिया पर फैंस दोनों की खूब तारीफ कर रहे हैं।

 

बिहार में अपना CM चाहती है भाजपा, नीतीश कैसे करेंगे सियासी भूचाल का सामना