Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • प्रभास ने रश्मिका को कहा “मोस्ट वांटेड हिरोइन” फिल्म देखने के लिए लोगों से की विनती

प्रभास ने रश्मिका को कहा “मोस्ट वांटेड हिरोइन” फिल्म देखने के लिए लोगों से की विनती

मुंबई: रश्मिका मंदाना अपनी क्यूटनेस से सबको दीवाना बना देती हैं। अब रश्मिका की जल्द ही फिल्म सीतारमम रिलीज होने वाली हैl इस बीच बाहुबली से लोकप्रिय हुए अभिनेता प्रभास ने रश्मिका मंदाना की तारीफ की है। दरअसल एक कार्यक्रम में दोनों साथ नजर आए थे। उन्होंने इस अवसर पर रश्मिका मंदाना को मोस्ट वांटेड […]

Rashmika Mandanna and Prabhas
inkhbar News
  • Last Updated: August 4, 2022 21:19:40 IST

मुंबई: रश्मिका मंदाना अपनी क्यूटनेस से सबको दीवाना बना देती हैं। अब रश्मिका की जल्द ही फिल्म सीतारमम रिलीज होने वाली हैl इस बीच बाहुबली से लोकप्रिय हुए अभिनेता प्रभास ने रश्मिका मंदाना की तारीफ की है। दरअसल एक कार्यक्रम में दोनों साथ नजर आए थे। उन्होंने इस अवसर पर रश्मिका मंदाना को मोस्ट वांटेड हिरोइन कहा था। रश्मिका मंदाना हाल ही में पुष्पा: द राइज में नजर आई थी।

प्रभास ने रश्मिका मंदाना की तारीफ

तेलुगु फिल्मों के बड़े अभिनेता प्रभास ने सीतारमम के कार्यक्रम में रश्मिका मंदाना की सराहना करते हुए उन्हें मोस्ट वांटेड हीरोइन कहते हैं। यह फिल्म कश्मीर और रशिया में शूट हुई है। प्रभास ने लोगों से विनती की है कि वह इस फिल्म को सिनेमाघरों में जरूर देखे। सीतारमम में मृणाल ठाकुर, सुमंत और दुलकिर सलमान भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म शुक्रवार को रिलीज हो रही है। यह फिल्म तमिल और मलयालम में भी रिलीज होगी।

प्रभास ने क्या कहा ?

सीतारमम फिल्म का निर्देशन हनी राघवापुरी ने किया है। इस अवसर पर प्रभास ने कहा, ‘कुछ फिल्में सिनेमाघरों में जरूर देखनी चाहिए। मैंने सीतारमम का ट्रेलर देखा है। फिल्म के निर्माता ने रशिया और कश्मीर में शूट किया हैं। यह फिल्म सिनेमाघरों में देखनी चाहिए। इस फिल्म का बजट भी काफी बड़ा है। क्या हम लोग मंदिर जाना बंद कर देते हैं क्योंकि हमारे घरों में भी मंदिर है।यह बात सिनेमा पर भी लागू होती है। हमें सिनेमाघरों में यह फिल्म देखनी चाहिए। इसमें रश्मिका मंदाना की अहम भूमिका है जोकि मोस्ट वांटेड अभिनेत्री हैं।

रश्मिका मंदाना की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म

रश्मिका मंदाना जल्द मिशन मजनू के साथ बॉलीवुड डेब्यू करेंगीl इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा भी अहम भूमिका है। रश्मिका मंदाना की फिल्में दर्शक काफी पसंद करते हैं।

 

Vice President Election 2022: जगदीप धनखड़ बनेंगे देश के अगले उपराष्ट्रपति? जानिए क्या कहते हैं सियासी समीकरण