Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • रश्मिका मंदाना के फैंस ने विजय देवरकोंडा की लगाई क्लास, बोले- मदद तो कर देते

रश्मिका मंदाना के फैंस ने विजय देवरकोंडा की लगाई क्लास, बोले- मदद तो कर देते

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर स्टार्स रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अक्सर अपनी रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। हालांकि दोनों ने कभी इस पर खुलकर बात नहीं की। लेकिन अब एक वायरल वीडियो के चलते विजय देवरकोंडा ट्रोलिंग का शिकार हो रहे हैं, जिसमें वह चोटिल रश्मिका की मदद किए बिना कार में बैठते नजर आ रहे हैं।

Rashmika Mandanna, Vijay Deverakonda
inkhbar News
  • Last Updated: February 5, 2025 14:28:36 IST

मुंबई: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर स्टार्स रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अक्सर अपनी रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। लंबे समय से दोनों के डेटिंग की खबरें चर्चा में हैं. हालांकि दोनों ने कभी इस पर खुलकर बात नहीं की। लेकिन अब एक वायरल वीडियो के चलते विजय देवरकोंडा ट्रोलिंग का शिकार हो रहे हैं, जिसमें वह चोटिल रश्मिका की मदद किए बिना कार में बैठते नजर आ रहे हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर रश्मिका के फैंस ने विजय की जमकर क्लास लगा रहे है.

वायरल वीडियो पर भड़के फैंस

वीडियो में देखा जा सकता है कि विजय और रश्मिका एक साथ किसी जगह से बाहर निकलते दिखे। वीडियो में रश्मिका वॉकर के सहारे चल रही थीं, जबकि विजय बिना रुके सीधे कार में जाकर बैठ गए। वहीं रश्मिका को धीरे-धीरे लंगड़ाते हुए कार तक पहुंचना पड़ा, लेकिन इस दौरान उनकी मदद करने के लिए उनकी टीम आगे आई। इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस विजय देवरकोंडा पर भड़क उठे है। रेडिट पर शेयर किए गए इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, “उसे कम से कम कार तक पहुंचने में मदद करनी चाहिए थी।” एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, “लाइगर मदद तो कर देता!”

Rashmika and Vijay spotted together
byu/Glad-Ad5911 inBollyBlindsNGossip

रश्मिका की हेल्थ अपडेट

कुछ दिन पहले रश्मिका मंदाना ने सोशल मीडिया पर अपनी चोट के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि जिम में वर्कआउट के दौरान उन्हें चोट लग गई, जिसके चलते उन्हें कुछ समय तक शूटिंग से ब्रेक लेना पड़ा है। हाल ही में वह फिल्म ‘छावा’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में भी लंगड़ाते हुए नजर आई थीं. रश्मिका ने अपनी पोस्ट में लिखा कि उन्हें नहीं पता कि कब तक वह पूरी तरह से ठीक हो पाएंगी। हालांकि वह जल्द ही अपनी फिल्मों ‘थामा’, ‘कुबेरा’ और ‘सिकंदर’ के सेट पर लौटने की प्लानिंग कर रही थीं, लेकिन चोट की वजह से इसमें देरी हो रही है। उन्होंने इस कारण अपने निर्देशकों से माफी भी मांगी और जल्द ही वापसी का वादा किया है।

ये भी पढ़ें: बेटे की उम्मीद लगाए बैठे माता-पिता को हुई लड़की, घर में छाया मातम, आज है एक बेहतरीन एक्ट्रेस