Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Richa Chadha-Ali Fazal Wedding: शादी मुबारक हो ऋचा चड्ढा और अली फजल, ये रही तस्वीरें

Richa Chadha-Ali Fazal Wedding: शादी मुबारक हो ऋचा चड्ढा और अली फजल, ये रही तस्वीरें

मुंबई: Richa Chadha-Ali Fazal Wedding First Photos: ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी का सबको इंतजार था। लेकिन अब फैंस का वो इंतजार भी ख़त्म हो गया है। जी हाँ! कपल शादी के बंधन में बंध गए हैं। बी टाउन के मोस्ट एडोरबेल कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो […]

RICHA CHADDHA AND ALI FAZAL
inkhbar News
  • Last Updated: October 4, 2022 15:38:43 IST

मुंबई: Richa Chadha-Ali Fazal Wedding First Photos: ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी का सबको इंतजार था। लेकिन अब फैंस का वो इंतजार भी ख़त्म हो गया है। जी हाँ! कपल शादी के बंधन में बंध गए हैं। बी टाउन के मोस्ट एडोरबेल कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। ब्राइडल आउटफिट में ऋचा चड्ढा और अली फजल का लुक बेहद अच्छा लग रहा है। अब फैंस की पसंदीदा जोड़ी ने शादी कर फैंस को गुड न्यूज़ दे दी है।

Inkhabar

एक दूजे के हुए कपल

Inkhabar

वेडिंग फोटोज में अली फजल अपनी डार्लिंग ऋचा चड्ढा संग रॉयल लुक में दिख रहे हैं। ऋचा चड्ढा और अली फजल ने मुस्लिम रीति-रिवाजों से शादी की है। इस दौरान ऋचा चड्ढा गरारा सूट में नजर आ रही हैं। उन्होंने हैवी नेकलेस, मैचिंग झुमके और नाक में नथनी पहनकर अपने ब्राइडल लुक को पूरा किया। उनके इस लुक ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया।

Inkhabar

दुल्हन का झूमर

ऋचा चड्ढा के वेडिंग लुक में सबसे खास लग रहा है उनका झूमर। बता दें कि मुस्लिम रीति रिवाजों में ब्राइड्स अपनी शादी में सिर पर झूमर पहनती हैं। हालांकि अब तो दुल्हनों का झूमर पहनना एक ट्रेंड है।

Inkhabar

पहले से शादी-शुदा है कपल

Inkhabar

ख़बरों की मानें तो ऋचा और अली ने साल 2020 में कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद दोनों ने रीति रिवाजों के साथ शादी करने का निर्णय लिया, लेकिन कोविड के कारण शादी की डेट में फेरबदल करना पड़ा। अब फाइनली ऋचा चड्ढा और अली फजल अपने परिवार और दोस्तों के साथ अपनी शादी को एन्जॉय कर रहे है।

ऐसे मिले थे दोनों

अली फजल और ऋचा चड्ढा की पहली मुलाकात फिल्म फुकरे के सेट पर 2012 में हुई थी। जिसके बाद यह दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे थे। वर्ष 2019 में अली फजल ने ऋचा चड्ढा को प्रपोज किया था जिसके बाद यह दोनों वर्ष 2020 में शादी करने वाले थे। लेकिन महामारी की वजह से इन दोनों ने अपने वेडिंग प्लांस को चेंज दिया था।

 

IND vs SA: भारत बनाम साउथ अफ्रीका तीसरा टी-20 मुकाबला आज, क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेंगे कप्तान रोहित

IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी-20 से विराट कोहली बाहर, इस खतरनाक प्लेयर की वापसी