Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड में फिर गूंजेगी शादी की शहनाई, इस दिन सात फेरे लेंगे ऋचा चड्ढा और अली फजल

बॉलीवुड में फिर गूंजेगी शादी की शहनाई, इस दिन सात फेरे लेंगे ऋचा चड्ढा और अली फजल

मुंबई: बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक बार फिर शहनाई बजने वाली हैं। हाल ही में यह खबर सामने आई है कि बॉलीवुड कपल ऋचा चड्ढा और अली फजल सितंबर में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। शादी की तैयारियां जोरों-शोरों पर हैं। शादी मुंबई और दिल्ली में होने वाली है, जिसमें करीबी दोस्त और परिवार […]

richa chadha and ali fazal
inkhbar News
  • Last Updated: August 4, 2022 20:42:48 IST

मुंबई: बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक बार फिर शहनाई बजने वाली हैं। हाल ही में यह खबर सामने आई है कि बॉलीवुड कपल ऋचा चड्ढा और अली फजल सितंबर में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। शादी की तैयारियां जोरों-शोरों पर हैं। शादी मुंबई और दिल्ली में होने वाली है, जिसमें करीबी दोस्त और परिवार वाले शामिल रहेंगे। संगीत और मेहंदी सेरेमनी भी खूब धूम-धाम से होने वाली है। फैंस यह खबर सुनकर बेहद खुश हैं।

पहले भी फिक्स हुई थी शादी की तारीख

दरअसल, ऋचा चड्ढा और अली फजल पहले साल 2021 में शादी करने वाले थे, लेकिन पेंडेमिक के कारण यह शादी पोस्टपोन हो गई। इसके बाद खबरें आईं कि दोनों मार्च 2022 में शादी करेंगे, लेकिन ऐसा भी नहीं हुआ। अब एक रिपोर्ट के मुताबिक, ऋचा और अली दोनों ही सितंबर के महीने में इस साल सात फेरे लेंगे। दोनों के परिवार वाले दोनों के लिए बेहद खुश है।

अली फजल और ऋचा चड्ढा कई सालो से एक-दूजे को डेट कर रहे हैं। दोनों साथ रह भी रहे हैं। वेकेशन में भी साथ में मजे करते हैं। सोशल मीडिया पर तो दोनों के मजेदार वीडियोज फैंस को खूब पसंद करते हैं। रिपोर्ट्स की माने तो दोनों ने साल 2020 में ही शादी करने का मन बना लिया था। लेकिन जब भी इसकी प्लानिंग की तो कोई न कोई स्थिति ऐसी बनी कि प्लान चेंज करना पड़ा। इस बार दोनों ही सितंबर के महीने को लेकर काफी उत्साहित हैं।

ऐसे मिले थे दोनों

अली फजल और ऋचा चड्ढा की पहली मुलाकात फिल्म फुकरे के सेट पर 2012 में हुई थी। जिसके बाद यह दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे थे। वर्ष 2019 में अली फजल ने ऋचा चड्ढा को प्रपोज किया था जिसके बाद यह दोनों वर्ष 2020 में शादी करने वाले थे। लेकिन महामारी की वजह से इन दोनों ने अपने वेडिंग प्लांस को चेंज दिया था।

 

Vice President Election 2022: जगदीप धनखड़ बनेंगे देश के अगले उपराष्ट्रपति? जानिए क्या कहते हैं सियासी समीकरण