Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • शुरू हुई ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी की तैयारियां, फैंस के लिया लिखा नोट

शुरू हुई ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी की तैयारियां, फैंस के लिया लिखा नोट

मुंबई: Richa Chadha-Ali Fazal wedding: ऋचा चड्ढा और अली फजल 4 अक्टूबर को शादी करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। आज से दिल्ली में कपल की शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। आने वाले दिनों में शादी की सभी रस्में शुरू हो जाएंगी।इस मौके पर अली-ऋचा ने एक पोस्ट शेयर किया है। […]

richa chadha and ali fazal
inkhbar News
  • Last Updated: September 29, 2022 20:02:17 IST

मुंबई: Richa Chadha-Ali Fazal wedding: ऋचा चड्ढा और अली फजल 4 अक्टूबर को शादी करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। आज से दिल्ली में कपल की शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। आने वाले दिनों में शादी की सभी रस्में शुरू हो जाएंगी।इस मौके पर अली-ऋचा ने एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में कपल ने अपनी शादी की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की और फैंस को अलग अंदाज में थैंक यू कहा। फैंस दोनों के इस नोट को खूब पसंद कर रहे हैं।

नोट में लिखा

ऋचा और अली ने वॉइस नोट लिखा, उसमे उन्होंने बताया कि कैसे कोविड के कारण से उनकी शादी में देरी हुई। वॉइस नोट में ऋचा कहती हैं- दो साल पहले हमने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया था, लेकिन तभी कोविड ने सभी की जिंदगी को बुरी तरह से प्रभावित किया। इसके बाद अली कहते हैं- पूरे देश की तरह हम भी अपनी पर्सनल प्रॉब्लम्स में फंसे रह गए थे। ऋचा ने आगे कहा- और अब सब कुछ ठीक हो गया है तो हम अपने परिवार और दोस्तों के साथ सेलिब्रेट कर रहे हैं।

कोविड के कारण बदली तारीख

अली फजल और ऋचा चड्ढा कई सालो से एक-दूजे को डेट कर रहे हैं। दोनों साथ रह भी रहे हैं। वेकेशन में भी साथ में मजे करते हैं। सोशल मीडिया पर तो दोनों के मजेदार वीडियोज फैंस को खूब पसंद आते हैं। रिपोर्ट्स की माने तो दोनों ने साल 2020 में ही शादी करने का मन बना लिया था। लेकिन जब भी इसकी प्लानिंग की तो कोई न कोई स्थिति ऐसी बनी कि प्लान चेंज करना पड़ा। इस बार दोनों ही सितंबर के महीने को लेकर काफी उत्साहित हैं।

ऐसे मिले थे दोनों

अली फजल और ऋचा चड्ढा की पहली मुलाकात फिल्म फुकरे के सेट पर 2012 में हुई थी। जिसके बाद यह दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे थे। वर्ष 2019 में अली फजल ने ऋचा चड्ढा को प्रपोज किया था जिसके बाद यह दोनों वर्ष 2020 में शादी करने वाले थे। लेकिन महामारी की वजह से इन दोनों ने अपने वेडिंग प्लांस को चेंज दिया था।

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव