Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • मनोरंजन: ऋषि कपूर ने वीडियो रिकॉर्ड कर दी थी रणबीर को लाइफ पार्टनर चुनने की सलाह

मनोरंजन: ऋषि कपूर ने वीडियो रिकॉर्ड कर दी थी रणबीर को लाइफ पार्टनर चुनने की सलाह

मुंबई: एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट माता-पिता बनने वाले हैं। हाल ही में आलिया भट्ट ने अपनी अल्ट्रासाउंड की फोटो शेयर की। जिसमें उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है। तस्वीर में रणबीर कपूर भी नजर आ रहे हैं। आलिया भट्ट ने अपनी एक बेहद प्यारी अल्ट्रासाउंड की तस्वीर शेयर करते हुए प्रेग्नेंसी के […]

alia bhat pregnancy
inkhbar News
  • Last Updated: June 28, 2022 15:17:35 IST

मुंबई: एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट माता-पिता बनने वाले हैं। हाल ही में आलिया भट्ट ने अपनी अल्ट्रासाउंड की फोटो शेयर की। जिसमें उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है। तस्वीर में रणबीर कपूर भी नजर आ रहे हैं। आलिया भट्ट ने अपनी एक बेहद प्यारी अल्ट्रासाउंड की तस्वीर शेयर करते हुए प्रेग्नेंसी के बारे में बताया है। अब ऋषि कपूर का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें वो रणबीर को लाइफ पार्टनर चुनने की सलाह दे रहें हैं।

ऋषि कपूर का वीडियो

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। 14 अप्रैल 2022 को दोनों शादी के बंधन में बंधे थे।अब जल्द ही दोनों माता-पिता बनने वाले हैं। वहीं, ऋषि कपूर अपने पोते को देखने के लिए भले ही दुनिया में न रहे हों लेकिन 11 साल पहले दिवंगत एक्टर ने अपने बेटे रणबीर कपूर को एक एडवाइस दी थी।

उस वक्त रणबीर आलिया के साथ रिलेशनशिप में नहीं थे, लेकिन उन्हें ऋषि से सलाह मिली थी कि उन्हें अपना पार्टनर चुनने में सतर्कता क्यों बरतनी चाहिए। इतना ही नहीं ऋषि कपूर ने अपने होने वाले पोते और कपूर खानदान के वारिस के बारे में अपने विचार भी साझा किये थे।

वीडियो रिकॉर्ड कर दी थी सलाह

दरअसल, साल 2011 में रणबीर कपूर सिमी गरेवाल के चैट शो ‘इंडियाज मोस्ट डिजायरेबल’ में नजर आए थे। इश दौरान ऋषि कपूर ने वीडियो रिकॉर्डिंग के जरिए रणबीर के लिए एक मैसेज छोड़ा था। उन्होंने कहा था, ‘आपको अपनी लाइफ अच्छे से जीनी है और आपको अपनी लाइफ उस इंसान के साथ जीनी है जिसे आप चुनते हैं। जिसके लिए आपको बहुत सावधान रहना होगा, वो लड़की आपके बच्चों की मां बनेगी जिनके परदादा ग्रेट राज कपूर होंगे। और वो मेरे पोते होंगे।’

 

India Presidential Election: जानिए राष्ट्रपति चुनाव से जुड़ी ये 5 जरुरी बातें