नई दिल्ली। आरजे महवश बीते कुछ महीनों से लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। इसका कारण यह है कि आरजे महवश का नाम क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ जोड़ा जा रहा है। उनकी हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज ‘प्यार, पैसा, प्रॉफिट’ को दर्शकों से बेहद प्यार मिला है। इस सीरीज में खासतौर पर उनके किरदार ‘गरिमा’ को काफी सराहा गया है। इस फिल्म में उनके किरदार गरिमा ने किस तरह व्यक्तिगत संघर्ष और प्रोफेशनल संतुलन को बनाया, वह दर्शाया गया है।
इसी बीच महवश और युजवेंद्र चहल को लेकर एक नई अफवाह को हवा मिली है। हाल ही में आरजे महवश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक होटल के कमरे में जाती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो को instantbollywood अकाउंट से शेयर किया गया है। ऐसा कहा जा रहा है कि वह खिलाड़ी युजवेंद्र चहल के कमरे में जा रही हैं। इस होटल में ही युजवेंद्र भी रुके थे। मीडिया से बचने के लिए महवश ने अपना चेहरा छुपाने की कोशिश की। उन्होंने अपने चेहरे पर मास्क लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने हुडी की टोपी से सिर को कवर किया था। वह कैमरों को देख उनसे बचने के लिए तेजी से चलती नजर आती हैं।
View this post on Instagram
वह एक किनारे लिफ्ट के पास खड़ी हो जाती हैं। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि वह होटल में एंट्री कर रही हैं या बाहर निकल रही हैं। अपना चेहरा छिपाने के बाद वह पैपराजी से बच नहीं पाई। उनका वीडियो कैमरे में कैद हो गया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद लोगों ने अपनी अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, ‘भाभी 2’, तो वहीं दूसरे ने कहा, ‘उन्हें स्पेस दो भाई, उन्हें प्यार भरा वक्त बिताने दो, विवाद नहीं।’ एक अन्य ने लिखकर कहा कि, ‘होटल में मंगल हो रहा है।’
इस तरह के कमेंट से कमेंट बॉक्स भरा पड़ा है। कई लोग इस नई जोड़ी को अपना प्यार दे रहे हैं। हालांकि इन सबके बीच महवश ने अपने काम से दर्शकों का दिल जीतने की कोशिश की है। लोग उनके वीडियो को काफी पसंद करते हैं। उनके फैंस को इंतजार है कि क्या ये अटकलें हकीकत बनेंगी या यह सिर्फ चर्चा बनकर ही रह जाएगी।
ये भी पढ़े