Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • 3 इडियट्स को RRR ने पछाड़ा, जापान की तीसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म

3 इडियट्स को RRR ने पछाड़ा, जापान की तीसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म

मुंबई: आरआरआर ने रिलीज होते ही जबरदस्त कलेक्शन करना शुरू कर दिया। इस फिल्म ने भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी जबरदस्त कलेक्शन किया था। इस कड़ी में जापान भी शामिल है। जापान में फिल्म का कलेक्शन काफी अच्छा रहा। ये फिल्म जापान में 240 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई थी। वहीं बात करे कलेक्शन […]

rrr
inkhbar News
  • Last Updated: November 8, 2022 16:31:49 IST

मुंबई: आरआरआर ने रिलीज होते ही जबरदस्त कलेक्शन करना शुरू कर दिया। इस फिल्म ने भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी जबरदस्त कलेक्शन किया था। इस कड़ी में जापान भी शामिल है। जापान में फिल्म का कलेक्शन काफी अच्छा रहा। ये फिल्म जापान में 240 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई थी। वहीं बात करे कलेक्शन की तो 17 दिनों में फिल्म ने 10 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इसके साथ ही फिल्म आमिर खान की फिल्म से 3 इडियट्स से आगे निकल गई है। ये जापान की सबसे ज्यादा कमाने वाली तीसरी भारतीय फिल्म बन गई हैं।

जापान में फिल्म का रिकॉर्ड

आरआरआर ने विश्वभर में अच्छी कमाई की। जापान में तो फिल्म ने 3 इडियट्स का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस लिस्ट में पहला नाम रजनीकांत की 24 साल पुरानी फिल्म मुथु है। दूसरा नाम एस एस राजामौली की बाहुबली 2 है। जाहिर है फिल्म के लीड एक्टर्स राम चरण और जूनियर एनटीआर ने जापान में अपनी इस फिल्म का शानदार कलेक्शन किया था।

टॉप लिस्ट में हैं रजनीकांत की फिल्म

जापान में बॉलीवुड फिल्मों की कमाई की बात करें तो 24 साल पहले रिलीज हुई रजनीकांत की फिल्म मुथु ने 22 करोड़ का कलेक्शन किया था, जिसके चलते ये टॉप की लिस्ट में शामिल हैं। वहीं 16 करोड़ की कमाई के साथ बाहुबली-2 दूसरे नंबर पर है। 9 करोड़ की कमाई के साथ 3 इडियट्स तीसरे पायदान पर थी लेकिन आरआरआर ने अब 10 करोड़ की कमाई के साथ तीसरा स्थान पर कब्ज़ा कर लिया है।

RRR वर्ल्डवाइड कलेक्शन

आरआरआर ने वर्ल्डवाइड अब तक 1200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। जापान के अलावा हाल ही में फिल्म को अमेरिका के कई शहरों में दोबारा रिलीज किया गया था। अमेरिका में फिल्म ने रिकार्ड तोड़ कमाई करते हुए 110.7 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। यूएई में भी फिल्म ने 37.8 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है।

 

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव