नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान हुए हमले से पूरे बॉलीवुड में सनसनी फैल गई है। गुरुवार को करीब रात 2 बजे सैफ अली खान के बांद्रा स्थित घर में लूट के इरादे से घुसे एक चोर ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में सैफ अली खान बुरी तरह से घायल हो गए और उन्हें तुरंत लीलावती अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। सर्जरी के बाद उनकी रीढ़ से चाकू का टुकड़ा निकाला गया।
जानकारी के अनुसार बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान इस समय अस्पताल में भर्ती हैं। हमलावर ने तेजधार हथियार से सैफ अली खान पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि शख्स चोरी के इरादे से एक अज्ञात शख्स रात 2.30 बजे के आसपास मुंबई के बांद्रा स्थित उनके घर में घुसा था। सैफ और हमलावर की हाथापाई हुई और इस घटना में हमलावर तेजधार हथियार से कई वार किए गए। इस हमले में सैफ की रीढ़ में भी गहरी चोटें आई हैं। सूत्रों का कहना है कि उनके शरीर पर चाकू से छह वार किए गए हैं। सैफ की गर्दन और रीढ़ में गंभीर चोटें आई हैं।
फिलहाल सैफ अली खान की न्यूरो सर्जरी हो गई है। इस सर्जरी में सैफ के शरीर से दो से तीन इंच लंबा शार्प ऑब्जैक्ट निकाला गया है। यह शार्प ऑब्जैक्ट चाकू का ही हिस्सा बताया जा रहा है। अब डॉक्टर सैफ अली खान की कॉस्मैटिक सर्जरी कर रहे हैं। इस हमले में सैफ अली खान की हाउस हेल्प भी घायल हुई हैं। हाउस हेल्प को मामूली चोटें आई हैं। न्यूरोसर्जन डॉ. नितिन डांगे, कॉस्मैटिक सर्जन डॉ. लीना जैन की अगुवाई में डॉक्टरों की एक टीम उनका ऑपरेशन कर रही है। लीलावती अस्पताल के सीओओ डॉ. नीरज उत्तमानी का कहना है कि-सैफ के दो घाव काफी गहरे हैं। उन पर एक वार सैफ की रीढ़ के पास किया गया है। न्यूरोसर्जन डॉ. नितिन डांगे, कॉस्मैटिक सर्जन डॉ. लीना जैन की अगुवाई में डॉक्टरों की एक टीम उनका ऑपरेशन कर रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Also Read…