Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • सैफ अली खान आज दोपहर हॉस्पिटल से होंगे डिस्चार्ज, जानें अब कैसी है एक्टर की तबीयत

सैफ अली खान आज दोपहर हॉस्पिटल से होंगे डिस्चार्ज, जानें अब कैसी है एक्टर की तबीयत

16 जनवरी की रात सैफ अली खान पर उनके घर में घुसे एक घुसपैठिए ने जानलेवा हमला किया, जिसमें अभिनेता गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वहीं अब ताजा जानकारी के अनुसार, सैफ अली खान की हालत अब स्थिर है और डॉक्टरों ने उन्हें आज दोपहर अस्पताल से डिस्चार्ज करने का फैसला लिया है।

Saif ali khan to be discharge from the hospital today
inkhbar News
  • Last Updated: January 21, 2025 11:25:40 IST

मुंबई: 16 जनवरी की रात सैफ अली खान पर उनके घर में घुसे एक घुसपैठिए ने जानलेवा हमला किया, जिसमें अभिनेता गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद उन्हें तुरंत मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं अब ताजा जानकारी के अनुसार, सैफ अली खान की हालत अब स्थिर है और डॉक्टरों ने उन्हें आज दोपहर अस्पताल से डिस्चार्ज करने का फैसला लिया है। हालांकि अभिनेता को अभी भी बेड रेस्ट की सलाह दी गई है।

डिस्चार्ज की तैयारी

अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, सैफ अली खान को आज दोपहर 2 बजे तक छुट्टी मिल सकती है। हमले में घायल हुए सैफ की रीढ़ की हड्डी में चाकू का टुकड़ा फंस गया था, जिसे डॉक्टर्स ने सर्जरी के जरिए निकाला। इस सर्जरी के बाद उनकी सेहत में सुधार हो रहा है, लेकिन वे अभी चल-फिर नहीं सकते। इसलिए डॉक्टरों ने उन्हें पूरी तरह बेड रेस्ट की सलाह दी है।

हमले की घटना

जांच में सामने आया कि सैफ अली खान के घर में घुसपैठिया चोरी के इरादे से घुसा था. घर के अंदर पकड़े जाने पर उसने सैफ की नौकरानी से बहस की और जब अभिनेता ने हस्तक्षेप किया, तो उस पर चाकू से करीब छह बार वार कर दिया। इस दौरान सैफ गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले के बाद सैफ ने खुद को किसी तरह संभालते हुए ऑटो रिक्शा से अस्पताल पहुंचाया।

आरोपी की गिरफ्तारी

मुंबई पुलिस ने आरोपी को ठाणे से गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान बांग्लादेशी नागरिक शरीफुल इस्लाम शहजाद के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि पकड़े जाने के डर से उसने अभिनेता पर हमला किया और भागने की कोशिश की। आरोपी को पुलिस ने 24 जनवरी तक की रिमांड पर भेज दिया है। वहीं इस मामले में आगे की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें: सैफ अली खान के घर पहुंची मुंबई पुलिस, आरोपी शरीफुल संग सीन रिक्रिएट किया, खुले चौंकाने वाले राज़