Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Salman House Firing: सलमान के घर के बाहर हुई फायरिंग मामले में पुलिस का ऑपरेशन जारी, हिरासत में एक और शख्स

Salman House Firing: सलमान के घर के बाहर हुई फायरिंग मामले में पुलिस का ऑपरेशन जारी, हिरासत में एक और शख्स

नई दिल्ली। Salman Khan House Firing Case: सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी के बाद पुलिस का ऑपरेशन जारी है. 2 आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब एक और शख्स को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध को बुधवार (27 अप्रैल) रात गिरफ्तार कर लिया. पुलिस सूत्रों ने […]

Salman House Firing
inkhbar News
  • Last Updated: April 18, 2024 09:39:30 IST

नई दिल्ली। Salman Khan House Firing Case: सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी के बाद पुलिस का ऑपरेशन जारी है. 2 आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब एक और शख्स को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध को बुधवार (27 अप्रैल) रात गिरफ्तार कर लिया. पुलिस सूत्रों ने कहा कि उस व्यक्ति ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह और शूटर के बीच संपर्क का काम किया था।

कच्छ से हुए थे दो आरोपी गिरफ्तार

रविवार सुबह मुंबई के बांद्रा में गैलेक्सी अपार्टमेंट के पास मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों ने पांच गोलियां चलाईं और मौके से भाग गए। इसके बाद पुलिस ने लगातार छापेमारी की और दोनों को गुजरात के कच्छ से गिरफ्तार कर लिया था. पुलिस के मुताबिक, दो संदिग्धों में से एक सागर कुमार पलक को घटना से कुछ घंटे पहले एक हथियार दिया गया था, जिसे 13 अप्रैल की रात को बांद्रा इलाके में जब्त कर लिया गया था। हालांकि, हथियार की आपूर्ति करने वाले व्यक्ति की पहचान अब तक सामने नहीं आई है। दोनों आरोपी बिहार के पश्चिम चंपारण के रहने वाले हैं। दोनों को गुजरात के कच्छ जिले के एक मंदिर परिसर से गिरफ्तार किया गया था।

बता दें 16 अप्रैल को एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना को अंजाम देने से पहले दोनों ने अभिनेता के घर आसपास के इलाके की तीन बार रेकी की थी। दोनों संदिग्धों की पहचान बिहार के विक्की गुप्ता (24) और सागर पाल (21) के रूप में हुई है। रविवार सुबह बांद्रा इलाके में गैलेक्सी अपार्टमेंट में अभिनेता के आवास के बाहर गोलीबारी होने के बाद दोनों फरार थे। हालांकि, बाद में उन्हें कच्छ जिले के माता नो मध गांव से गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें –

Rajasthan News: पांच वर्ष की बच्ची के पेट से निकला बालों का गुच्छा, 40 मिनट चला ऑपरेशन