Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • सलमान और मेकर्स के बीच इतने रूपये में हुई डील, फीस जान दंग रह जाएंगे आप

सलमान और मेकर्स के बीच इतने रूपये में हुई डील, फीस जान दंग रह जाएंगे आप

मुंबई: सलमान खान के शो बिग बॉस का हर कोई बेसब्री से इंतजार रहता है। इस शो में कई विवादित कंटेस्टेंट नजर आते हैं, जो अपनी निजी जिंदगी को लेकर कई ऐसे खुलासे करते हैं, जिसे सुनने के बाद ऑडियंस भी चौंक जाती है। बिग बॉस को सफल रियलिटी शो बनाने में जितना योगदान सीजन […]

bigg boss-16
inkhbar News
  • Last Updated: August 18, 2022 16:32:26 IST

मुंबई: सलमान खान के शो बिग बॉस का हर कोई बेसब्री से इंतजार रहता है। इस शो में कई विवादित कंटेस्टेंट नजर आते हैं, जो अपनी निजी जिंदगी को लेकर कई ऐसे खुलासे करते हैं, जिसे सुनने के बाद ऑडियंस भी चौंक जाती है। बिग बॉस को सफल रियलिटी शो बनाने में जितना योगदान सीजन के कंटेस्टेंट का होता है, उतना ही शो के होस्ट सलमान खान का भी होता है।

हर सीजन में जब भी सलमान ये कहते हैं कि अगले साल वह इस बार शो को होस्ट नहीं करेंगे, तो मेकर्स उनकी फीस में बढ़ोतरी कर एक्टर को मना ही लेते हैं। सलमान खान की इस शो में काफी पसंद किए जाते है और यही वजह है कि सलमान खान को इस शो के लिए मुंह मांगी रकम दी जाती है। इस बार भी सलमान खान इस शो के लिए इतने पैसे ले रहे हैं जिसे सुन आपके पैरों तले जमीन खिसक सकती है।

सलमान की फीस

पिछले 12 साल से इस शो से सलमान खान जुड़े हुए हैं। इस शो के लिए इस साल उन्होंने अपनी फीस दोगुनी कर दी है। एक रिपोर्ट की मानें तो चैनल और और सलमान खान के बीच डील फाइनल हो चुकी है। इस शो के लिए सलमान खान ने अच्छी खासी मोटी रकम की डिमांड की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले सलमान इस सीजन के लिए 1000 करोड़ मांग रहे थे, वहीं दूसरी तरफ ऐसा कहा गया था कि शो के मेकर्स के साथ उनकी डील 800 करोड़ में पक्की हुई है, लेकिन अब रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान और मेकर्स के बीच फाइनल डील 1000 करोड़ है। यानी कि सलमान खान इस पूरे सीजन के लिए 1000 करोड़ रूपये फीस चार्ज कर रहे हैं।

इस दिन होगा ग्रैंड प्रीमियर ऑर्गनाइज

बिग बॉस शो की फैन फॉलोइंग लाखों में है। यही कारण है कि हर साल लोग पलके बिछाए इस शो के आगाज़ होने का इंतज़ार करते हैं। इस साल भी फैंस शो के प्रीमियर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि कब बिग बॉस का ग्रैंड प्रीमियर ऑर्गनाइज किया जाएगा और उन एडिशन्स को रिवील किया जाएगा, जिसे लेकर काफी सस्पेंस बना हुआ है।आज हम आपको बता दें कि खबरें हैं बिग बॉस 16 शो का ग्रैंड प्रीमियर अक्टूबर 1, 2022 को किया जाएगा। एक मीडिया पोर्टल की मानें तो अक्टूबर के महीने में शो की शुरुआत होगी। इस बार भी शो को सलमान खान ही होस्ट करने वाले हैं।

 

जम्मू: सिदरा में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस