Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Salman Khan Birthday: भाईजान ने इस खास अंदाज में मनाया अपना जन्मदिन, सितारों संग पार्टी करते दिखे सलमान

Salman Khan Birthday: भाईजान ने इस खास अंदाज में मनाया अपना जन्मदिन, सितारों संग पार्टी करते दिखे सलमान

नई दिल्लीः बॉलीवुड के भाईजान आज अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं। आज ही के दिन सलमान की भतीजी आयत का भी जन्मदिन होता है, जो अर्पिता खान शर्मा और आयुष शर्मा की बेटी हैं। इस मौके पर देर रात सलमान खान ने अपने परिवार और इंडस्ट्री के कई सितारों की मौजदूगी में अपना जन्मदिन […]

Salman Khan Birthday
inkhbar News
  • Last Updated: December 27, 2023 14:12:17 IST

नई दिल्लीः बॉलीवुड के भाईजान आज अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं। आज ही के दिन सलमान की भतीजी आयत का भी जन्मदिन होता है, जो अर्पिता खान शर्मा और आयुष शर्मा की बेटी हैं। इस मौके पर देर रात सलमान खान ने अपने परिवार और इंडस्ट्री के कई सितारों की मौजदूगी में अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया।

वीडियो हुआ वायरल

इस दौरान पार्टी में भांजी आयत के साथ केक कटिंग का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। अरबाज खान, अरहान खान, हेलेन, अलवीरा खान अग्निहोत्री, आयुष शर्मा, अर्पिता खान शर्मा, लूलिया वंतूर के अलावा पार्टी बॉबी देओल समेत कई अन्य करीबी लोग दिखाई दे रहे रहें। एनिमल स्टार बॉबी देओल ने अपने इंस्टाग्राम पर सलमान के साथ पार्टी के दौरान की प्यारी सी फोटो साझा की है। इस तस्वीर में बॉबी देओल सलमान के गाल पर किस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पोस्ट के कैप्शन में बॉबी ने लिखा, ‘मामू आई लव यू’, इस पोस्ट को भी फैंस खूब प्यार दे रहे हैं।

फैंस भी कर रहे हैं भाईजान को बर्थडे विश

गौरतलब है कि अपने चहेते सुपरस्टार सलमान खान का बर्थडे उनके फैंस के लिए किसी त्योहार से कम नहीं लगता है। सोशल मीडिया पर सलमान के फैंस द्वारा उन्हें जन्मदिन की खूब शुभकामनाए मिल रही हें, जिसमें इंडस्ट्री के दिग्गजों से लेकर यंग स्टार्स का नाम भी हैं।

यह भी पढ़ें – http://Rubina Dilaik : एक महीने बाद रुबीना ने दिखाई बेटियों की पहली झलक, जानें दोनों के नाम