Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • सलमान को बॉलीवुड में किए 34 साल पूरे, फैंस को दिया खास तोहफा

सलमान को बॉलीवुड में किए 34 साल पूरे, फैंस को दिया खास तोहफा

मुंबई: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) ने इंडस्ट्री में फिल्म ‘बीवी हो तो ऐसी’ के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। ये फिल्म आज ही के दिन यानी 22 अगस्त साल 1988 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सलमान खान का बहुत छोटा-सा रोल था। ऐसे में अब भाईजान ने सोशल […]

salman khan
inkhbar News
  • Last Updated: August 26, 2022 20:19:59 IST

मुंबई: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) ने इंडस्ट्री में फिल्म ‘बीवी हो तो ऐसी’ के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। ये फिल्म आज ही के दिन यानी 22 अगस्त साल 1988 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सलमान खान का बहुत छोटा-सा रोल था। ऐसे में अब भाईजान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमे उन्होंने अपने फैंस को एक खास गिफ्ट दिया है।

जी हां ये खास तोहफा कुछ और नहीं बल्कि उनकी नई फिल्म की घोषणा है। सलमान खान ने अपनी आने वाली फिल्म किसी का भाई, किसी की जान की घोषणा की है। वीडियो में सलमान खान ने लिखा, ’34 साल पहले भी ये वही वक्त था। 34 साल बाद भी वही वक्त है।

सलमान खान का पोस्ट

सलमान खान ने लिखा – मेरी जिंदगी का सफर किसी से भी शुरू नहीं हुआ था। अब ये सफर दो शब्दों में आ गया है आज और अभी। मेरा साथ उस वक्त देने के लिए आप लोगों का बहुत-बहुत धन्यवाद, जो कभी आज था। आज मेरा साथ देने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। मैं इसकी बहुत रिस्पेक्ट करता हूं। इसके बाद फिल्म से सलमान खान का फर्स्ट लुक सामने आया है।’

‘कभी ईद कभी दिवाली’ अपडेट

फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ को लेकर काफी अपडेट सामने आ रहे हैं। फिल्म की कास्ट में भी कई बार फेरबदल किये गए हैं। अब जानकारी मिली थी कि एक्ट्रेस शहनाज गिल ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म का नाम अब कभी ईद कभी दिवाली नहीं बल्कि भाईजान होगा। इस फिल्म से शहनाज गिल बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। उनके फैंस उन्हें बड़ी स्क्रीन में देखने के लिए उत्सुक हैं।
सलमान के इस लुक की बात करें तो खुले बाल और लंबी दाढ़ी में नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने चेहरे पर गॉगल्स पहने हुए हैं। इस फिल्म में सलमान खान के अपोजिट पूजा हेगड़े नजर आने वाली हैं। सलमान खान और पूजा हेगड़े ने हाल ही में फिल्म का लद्दाख शेड्यूल खत्म कर मुंबई वापस लौटे थे। बता दें इस फिल्म को फरहाद शामजी डायरेक्ट कर रहे हैं।

 

 

बिहार में अपना CM चाहती है भाजपा, नीतीश कैसे करेंगे सियासी भूचाल का सामना