Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • सलमान खान को हो गई ये कौन सी खतरनाक बीमारी? हर साल लगभग 5 लाख लोगों की ले-लेती है जान, भाईजान के खुलासे से फिल्म इंडस्ट्री में हड़कंप!

सलमान खान को हो गई ये कौन सी खतरनाक बीमारी? हर साल लगभग 5 लाख लोगों की ले-लेती है जान, भाईजान के खुलासे से फिल्म इंडस्ट्री में हड़कंप!

Salman Khan Disease: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने हाल ही में कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में एक ऐसा खुलासा किया, जिसने उनके लाखों चाहने वालों को चौंका दिया।

Salman Khan Disease
inkhbar News
  • Last Updated: June 23, 2025 11:00:06 IST

Salman Khan Disease: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने हाल ही में कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में एक ऐसा खुलासा किया, जिसने उनके लाखों चाहने वालों को चौंका दिया। 59 साल की उम्र में सलमान ने माना कि अब उनकी सेहत पहले जैसी नहीं रही। उन्होंने खुलकर बताया कि उन्हें कई गंभीर बीमारियों ने घेर लिया है, जिसकी वजह से चलना-फिरना भी आसान नहीं रहा। शो में सलमान खान ने बताया कि अब शरीर उनका साथ नहीं देता। शूटिंग के दौरान पसलियां टूटना, चोट लगना जैसे हादसे आम हो गए हैं। उम्र का असर अब साफ नजर आता है। इसके बावजूद सलमान खुद को हर दिन शूटिंग और फिल्मों में व्यस्त रखते हैं, ताकि दर्शकों का मनोरंजन जारी रहे।

सलमान खान को है कौन सी बीमारी?

सबसे चौंकाने वाली बात तब सामने आई जब सलमान ने अपनी बीमारी का नाम बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया, ब्रेन एन्यूरिज्म और AV मॉल्फॉर्मेशन जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हैं। ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया को तो ‘सुसाइड डिजीज’ तक कहा जाता है, क्योंकि इसका दर्द बेहद असहनीय होता है। इसके बावजूद सलमान खान रोजाना काम करते हैं, शूटिंग करते हैं और अपने फैंस के लिए एक्टिव रहते हैं।

अगर घर में लगी तुलसी दे रही है ये 6 संकेत, तो बस चंद दिनों में टूट जाएगा दुखों का पहाड़, बिना रुकावट झट से हो जाएंगे सारे काम! खुशियां खड़ी रहेंगी आपके द्वार

शादी को लेकर क्या बोले सलमान?

सलमान ने शो के दौरान यह भी मजाकिया अंदाज में कहा कि शादी ना करने के पीछे की एक वजह यह भी है कि अगर शादी के बाद उनका “आधा हिस्सा” कोई और ले गया, और तबीयत के कारण वे काम न कर पाए, तो फिर जिएंगे कैसे?सलमान खान ने यह भी कहा कि वे मानते हैं कि दर्द हमेशा रहेगा, लेकिन काम बंद नहीं कर सकते। यही वजह है कि वो आज भी अपनी फिटनेस और फिल्मों पर पूरा ध्यान दे रहे हैं। उनका यह जज़्बा दर्शकों के लिए एक मिसाल है कि परिस्थितियाँ चाहे जैसी भी हों, मेहनत और हौसले से आगे बढ़ा जा सकता है।

‘उनकी गलती माफ…’, CM नीतीश कुमार को लेकर ये क्या बोल गए तेजस्वी यादव, बिहार चुनाव से पहले बनेगी कोई बात?