Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Bigg Boss: डेंगू से रिकवर हुए सलमान खान, शुरू की बिग बॉस की तैयारी

Bigg Boss: डेंगू से रिकवर हुए सलमान खान, शुरू की बिग बॉस की तैयारी

मुंबई: सलमान को कुछ दिन पहले डेंगू हो गया था। जिसके चलते एक्टर ने बिग बॉस 16 की शूटिंग को कैंसिल कर दी थी। उनकी जगह शो के होस्ट के तौर पर करण जौहर दिखे थे। इस दौरान फैंस ने अपने पसंदीदा होस्ट सलमान खान को बहुत मिस किया। अब फैंस के लिए खुशखबरी है, […]

salman khan
inkhbar News
  • Last Updated: October 27, 2022 17:01:29 IST

मुंबई: सलमान को कुछ दिन पहले डेंगू हो गया था। जिसके चलते एक्टर ने बिग बॉस 16 की शूटिंग को कैंसिल कर दी थी। उनकी जगह शो के होस्ट के तौर पर करण जौहर दिखे थे। इस दौरान फैंस ने अपने पसंदीदा होस्ट सलमान खान को बहुत मिस किया। अब फैंस के लिए खुशखबरी है, सलमान खान डेंगू से रिकवर हो गए हैं। ख़बरों की मानें तो अभी सलमान को थोड़ी कमजोरी तो जरूर है मगर वो डेंगू से रिकवर हो रहे हैं।

कैटरीना के साथ सलमान करेंगे शो में वापसी

ख़बरों की मानें तो सलमान गुरुवार को वीकेंड का वार की शूटिंग शुरू करेंगे। इस एपिसोड में कैटरीना कैफ और उनकी फिल्म ‘फोन भूत’ की पूरी टीम नजर गेस्ट के तौर पर नजर आएगी।’अब सलमान की दमदार वापसी के लिए फैंस बेहद उत्सुक हैं।

शो में करण की एंट्री

डेंगू हो जाने की वजह से सलमान इस वीक वीकेंड का वार एपिसोड की शूटिंग भी नहीं कर सके थे, जिस वजह से करण ने शनिवार और रविवार यानी 22 अक्टूबर और 23 अक्टूबर को दो दिवाली एपिसोड की मेजबानी की। इस शो को होस्ट करने के चलते करण को ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा।

सलमान खान का वर्कफ्रंट

सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे अभी ‘कभी ईद कभी दिवाली’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। ‘टाइगर-3’ पर भी काम कर रहे हैं। उनके साथ इस फिल्म में कैटरीना कैफ नजर आएंगी। इसके साथ ही वे ‘पठान’ में कैमियो रोल में भी नजर आने वाले हैं। लेकिन डेंगू के चलते ये सारे काम पोस्टपोन किए जाएंगे। बात करें फिल्म भाईजान की तो ये मल्टीस्टारर फिल्म है जिसमें सलमान के साथ पूजा हेगड़े भी नजर आएंगी।

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव