Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Salman khan: इस एक्ट्रेस ने सलमान खान पर लगाया ये बड़ा आरोप, कहा- ‘बंद करें औरतों को पीटने वाले शख्स की पूजा करना’

Salman khan: इस एक्ट्रेस ने सलमान खान पर लगाया ये बड़ा आरोप, कहा- ‘बंद करें औरतों को पीटने वाले शख्स की पूजा करना’

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग एक्टर यानी सलमान खान (Salman Khan) का नाम अब तक कई बॉलीवुड एक्ट्रेर्स के साथ जुड़ चुका है। हालांकि, यह बॉलीवुड स्टार आज भी सिंगल हैं। वहीं, सलमान खान की एक एक्स गर्लफ्रेंड ने एक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस एक्ट्रेस ने लगाया बड़ा आरोप बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान किसी […]

salman khan
inkhbar News
  • Last Updated: August 19, 2022 20:28:11 IST

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग एक्टर यानी सलमान खान (Salman Khan) का नाम अब तक कई बॉलीवुड एक्ट्रेर्स के साथ जुड़ चुका है। हालांकि, यह बॉलीवुड स्टार आज भी सिंगल हैं। वहीं, सलमान खान की एक एक्स गर्लफ्रेंड ने एक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

इस एक्ट्रेस ने लगाया बड़ा आरोप

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान किसी न किसी कारण से हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। दबंग खान का नाम अब तक कई एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ चुका है। वहीं, अगर बात 90 के दशक की करें तो उस समय बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुकी एक्ट्रेस सोमी अली (Somy Ali) के साथ भी उनका अफेयर खूब सुर्खियों में रहा था। बता दें कि सोमी ने हाल ही में एक सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से एक बार फिर सलमान खान (Salman Khan) को निशाने पर लिया है। 90 के दशक में सलमान और सोमी का अफेयर कई सालों तक रहा था। हालांकि, इन दोनो के बीच में शादी की बात नहीं बन पाई थी। सलमान से ब्रेकअप होने के बाद एक्ट्रेस सोमी वापस अमेरिका चली गई थीं।

सलमान की वजह से आई थी बॉलीवुड

गौरतलब है कि सोमी अली अमेरिका से भारत में बॉलीवुड सलमान खान की वजह से ही आई थीं। वो उन दिनो सलमान को बेहद पसंद करती थीं। हालांकि, अब दोनों के ब्रेकअप को बहुत साल बीत चुके हैं, लेकिन आज भी यह एक्ट्रेस सलमान पर अपना गुस्सा निकालती रहती हैं। सोमी ने एक बार फिर सलमान पर निशाना साधा है। बता दें कि हाल ही में सोमी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है इस पोस्ट में उन्होंने सलमान खान को ‘औरतों को पीटने’ वाला इंसान बताया है।

एक्ट्रेस ने लगाया ये आरोप

बता दें कि सोमी ने इंस्टाग्राम पर सलमान खान और भाग्यश्री की फिल्म मैने प्यार किया का पोस्टर रिलीज किया और लिखा कि ‘औरतो के साथ मारपीट करने वाला है इंसान है ये, ऐसा नहीं है कि सिर्फ मेरे साथ बल्कि और भी कई औरतो के साथ मारपीट की। इसकी पूजा करना बंद करो सभी। ये मानसिक बीमार इंसान है जिसका आप लोगों को अंदाजा नहीं है।’ बता दें कि सलमान की ये फिल्म साल 1989 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। सलमान जल्द ही टाइगर 3 फिल्म में नजर आने वाले हैं।