Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • सलमान खान को मिली जान से मारने की धमकी, केस दर्ज

सलमान खान को मिली जान से मारने की धमकी, केस दर्ज

मुंबई :बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को एक बार फिर धमकी मिली हैं। एएनआई के मुताबिक आज सलमान खान और उनके पिता को धमकी भरा पत्र मिला हैं। इस मामले में बांद्रा पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज़ की है और आगे की जांच पड़ताल जारी […]

salman khan threat
inkhbar News
  • Last Updated: June 5, 2022 20:11:03 IST

मुंबई :बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को एक बार फिर धमकी मिली हैं। एएनआई के मुताबिक आज सलमान खान और उनके पिता को धमकी भरा पत्र मिला हैं। इस मामले में बांद्रा पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज़ की है और आगे की जांच पड़ताल जारी है।

सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद मुंबई पुलिस ने सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी है।अब सलमान के साथ उनकी प्राइवेट सिक्योरिटी के अलावा मुंबई पुलिस के सिपाही भी रहेंगे। मूसेवाला की हत्या के बाद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने सोशल मीडिया पोस्ट कर हत्या की जिम्मेदारी ली थी। बता दें, इसी गैंग ने कुछ साल पहले सलमान को जान से मारने की धमकी दी थी। इसे देखते हुए सलमान खान की सुरक्षा बढ़ाई गई है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमने सलमान खान की सुरक्षा बढ़ाई है। पुलिस यह सुनिश्चित करने के लिए उनके अपार्टमेंट के आसपास मौजूद रहेगी ताकि राजस्थान के गिरोह कोई हरकत न कर दें।

 

आखिर क्यों लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान को दी धमकी

रविवार को सिद्धू मूसेवाला की निर्मम हत्या के बाद पूरे संगीत जगत में शोक की लहर है। पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू अपने गानों को लेकर कम समय में ही बड़ा नाम कमा चुके थे। वह अपने जीवन में काफी अच्छा कर रहे थे।साथ ही वे फैंस के लिए अपने अच्छे गीतों का भंडार छोड़ गए हैं वो गीत जो उनकी पहचान हैं और जो उन्हें हमेशा जिंदा रखेंगे। कहा जाता है कि लॉरेंस बिश्नोई ने काला हिरण का शिकार करने के मामले में सलमान खान की हत्या की साजिश रची थी और बिश्नोई समुदाय काला हिरण को पवित्र मानते हैं। इसके शिकार को लेकर सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी।

साल 2008 में अदालत के बाहर, लॉरेंस बिश्नोई ने कहा था, वे जोधपुर में सलमान खान को जान से मार देंगे। इसके अलावा उन्होंने कहा अभी तो मैंने कुछ किया नहीं है, लेकिन जब सलमान खान को मारेंगे तो पता चल जाएगा। फिलहाल अभी तो मुझे फालतू में घसीटा जा रहा है।

 

यह भी पढ़ें :

कानपुर: हिंसा के बाद पुलिस का एक्शन जारी, 24 गिरफ्तार, 200 वीडियो क्लिप्स की स्कैनिंग

होटल में हाईस्कूल की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म