Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • पहली भी मिली थी सलमान को धमकी, बार-बार बचें अभिनेता

पहली भी मिली थी सलमान को धमकी, बार-बार बचें अभिनेता

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी भरा लेटर मिला है। ये लेटर सलमान के साथ उनके पिता सलीम खान को भी मिला था। इस धमकी के बाद मुंबई पुलिस सतर्क हो गई है और पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया है। पहले भी सलमान […]

salman khan threat
inkhbar News
  • Last Updated: June 6, 2022 17:48:10 IST

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी भरा लेटर मिला है। ये लेटर सलमान के साथ उनके पिता सलीम खान को भी मिला था। इस धमकी के बाद मुंबई पुलिस सतर्क हो गई है और पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया है। पहले भी सलमान को जान से मारने की धमकी मिली। यही वजह है कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मुंबई पुलिस की टीम ने इस केस में अज्ञात शख्स के खिलाफ बांद्रा पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 506 के तहत FIR दर्ज करीं।

 

बिश्नोई से हुई पूछताछ

खबरों की माने तो लॉरेंस बिश्नोई ने साल 2021 में हुई एक पूछताछ में खुलासा किया। कहा जाता है, संपत के पास जो पिस्तौल थी, उससे दूर तक निशाना नहीं साधा जा सकता है। और सलमान हमेशा बॉडीगार्ड से घिरे रहते थे, इसलिए हमले के विफल होने के अंदेशे के बाद विश्नोई के कहने पर संपत ने यह हमला रोक दिया। ये सलमान पर तब हमला करना चाहते थे, जब सलमान साइकिल से टहलने निकलते हैं।

जांच में सामने आया है कि इसके बाद संपत ने अपने गांव के दिनेश फौजी के जरिए एक RK स्प्रिंग राइफल मंगवाई थी। ये राइफल बिश्नोई ने अपने जानकार अनिल पांड्या से 3-4 लाख में खरीदी थी, लेकिन जब राइफल दिनेश के पास थी। तभी वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। इसके बाद संपत नेहरा भी गिरफ्तार हो गया। यही नहीं फिल्म रेडी की शूटिंग के वक्त लॉरेंस ने सलमान खान पर अटैक की प्लानिंग की थी, लेकिन यह सफल नहीं हो सकी।

 

बढ़ाई गई सिक्योरिटी

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान को धमकी भरा पत्र मिलने के बाद से उनके प्रशंसक परेशान हो गए हैं। इसके बाद पुलिस ने उनकी सिक्योरिटी बढ़ाने का फैसला किया है। बता दें अभी हाल ही में पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद से ही अन्य कलाकारों के ऊपर खतरे का अंदेशा जताया जा रहा है।

 

KK की मौत पर बड़ा खुलासा: 2500 की क्षमता वाले हॉल में जुटे 5000 लोग, भीड़ हटाने के लिए छोड़ी गई गैस