Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • हाथ में ग्लास लेकर पार्टी में गए सलमान खान, देखा तो छुपाने लगे

हाथ में ग्लास लेकर पार्टी में गए सलमान खान, देखा तो छुपाने लगे

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को हाल ही में एक पार्टी में जाते हुए देखा गया। इस दौरान वो ऐसे अंदाज में नजर आए, जिसे देखकर सब हैरान हो गए। दरअसल मेन गेट पर पहुंचते ही सलमान खान जब कार से उतरे तो उनके हाथ में एक ग्लास था। पैपराजी को देख वो उस ग्लास […]

salman khan
inkhbar News
  • Last Updated: September 5, 2022 18:07:09 IST

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को हाल ही में एक पार्टी में जाते हुए देखा गया। इस दौरान वो ऐसे अंदाज में नजर आए, जिसे देखकर सब हैरान हो गए। दरअसल मेन गेट पर पहुंचते ही सलमान खान जब कार से उतरे तो उनके हाथ में एक ग्लास था। पैपराजी को देख वो उस ग्लास को छिपाने की कोशिश करने लगे। फिर जब उन्हें कुछ नहीं समझ आया, तो उन्होंने उस ग्लास को अपनी फ्रंट साइड पॉकेट में डाला। ये सब कुछ मुराद खेतानी की बर्थडे पार्टी के दौरान हुआ।

सलमान के हाथ में दिखा ग्लास

सलमान को ऐसे देखकर हर कोई सोच रहा है कि उन्होंने पार्टी में आखिर ऐसे एंट्री क्यों ली? फिर सलमान को पार्टी से बाहर आते वक्त भी उसी ग्लास के साथ देखा गया। खास बात ये थी कि इस बार सलमान ग्लास को हाथ में पकडे हुए दिखे थे। वहीं सलमान के इस अंदाज को देख यूजर्स का कहना है कि उनके ग्लास में शराब थी।

फैंस ने किया रिएक्ट

कन्फ्यूज्ड फैंस ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘भाई ग्लास में क्या है?’, जबकि दूसरे ने सवाल करते हुए पूछा, ‘ये पानी है?’ वहीं तीसरे ने लिखा, ‘पैंट की जेब में ग्लास, भाई का ये है नया अंदाज।’

सलमान खान का वर्कफ्रंट

सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे अभी ‘कभी ईद कभी दिवाली’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। ‘टाइगर-3’ पर भी काम कर रहे हैं। उनके साथ इस फिल्म में कैटरीना कैफ नजर आएंगी। इसके साथ ही वे ‘पठान’ में कैमियो रोल में भी नजर आने वाले हैं। बात करें फिल्म भाईजान की तो ये मल्टीस्टारर फिल्म है जिसमें सलमान के साथ पूजा हेगड़े भी नजर आएंगी। ख़बरों की मानें तो फिल्म की कास्ट में मुख्य रूप से साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकारों को कास्ट किया गया है। अब सलमान तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री से एक और अभिनेता को विलन के रोल में कास्ट करने जा रहे हैं जो कि जगपति बाबू होंगे।

 

बिहार में अपना CM चाहती है भाजपा, नीतीश कैसे करेंगे सियासी भूचाल का सामना