Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • सलमान खान की अपकमिंग फिल्म सिकंदर फर्स्ट लुक हुआ आउट, टीजर लॉन्च होगा कल

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म सिकंदर फर्स्ट लुक हुआ आउट, टीजर लॉन्च होगा कल

अपने जन्मदिन से एक दिन पहले उन्होंने अपने फैंस को ये बड़ा तोहफा दिया है। इस पोस्टर में सलमान का अवतार जबरदस्त लग रहा है। सूट-बूट पहने वो हाथ में भाला थामे नजर आ रहे हैं।

Salman khan sikandar movie
inkhbar News
  • Last Updated: December 26, 2024 21:50:28 IST

मुंबई : सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘सिकंदर’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म के लिए उनके फैंस काफी उत्साहित हैं। हालांकि अब ये उत्साह और भी बढ़ने वाला है, क्योंकि इस फिल्म से सलमान का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। 26 दिसंबर की शाम को भाईजान ने सोशल मीडिया के जरिए अपना फर्स्ट लुक शेयर किया है।

27 सितंबर को जन्मदिन

अपने जन्मदिन से एक दिन पहले उन्होंने अपने फैंस को ये बड़ा तोहफा दिया है। इस पोस्टर में सलमान का अवतार जबरदस्त लग रहा है। सूट-बूट पहने वो हाथ में भाला थामे नजर आ रहे हैं। पोस्टर में उनका पूरा चेहरा नहीं दिखाया गया है। वो साइड पोज देते नजर आ रहे हैं। उनका लुक जबरदस्त लग रहा है। वहीं अब सोशल मीडिया पर फैंस इस फिल्म के लिए काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। फर्स्ट लुक के बाद भाईजान अपने फैंस को जन्मदिन के मौके पर इससे भी बड़ा तोहफा देने वाले हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

बर्थडे का क्या प्लान है

फर्स्ट लुक के बाद सलमान खान ‘सिकंदर’ का टीजर रिलीज करने जा रहे हैं। इस फिल्म का टीजर शुक्रवार को उनके 59वें जन्मदिन के मौके पर रिलीज किया जाएगा। इसकी जानकारी खुद सलमान ने दी है। इसका टीजर 27 दिसंबर को सुबह 11:07 बजे रिलीज किया जाएगा। साजिद नाडियाडवाला इस फिल्म के निर्माता हैं और एआर मुरुगादॉस इस पिक्चर का निर्देशन कर रहे हैं। फिल्म में सलमान के साथ रश्मिका मंदाना नजर आने वाली हैं। यह दोनों की साथ में पहली फिल्म है।

ईद पर रिलीज होगी फिल्म

‘सिकंदर’ साल 2025 की सबसे बड़ी फिल्म है। इसमें एक बार फिर सलमान एक्शन करते नजर आएंगे। सालों से यह ट्रेंड रहा है कि ईद पर सलमान छाए रहते हैं। उनकी ज्यादातर फिल्में इसी खास मौके पर आती हैं। साल 2025 में ईद पर सलमान ‘सिकंदर’ बनकर आएंगे। सलमान खान हाल ही में वरुण धवन की फिल्म ‘बेबी जॉन’ में नजर आए हैं। इस फिल्म में उनका कैमियो रोल है। उन्हें आखिरी बार साल 2023 में रिलीज होने वाली फिल्म ‘टाइगर 3’ में फुल-फ्लेज्ड रोल में देखा गया था। इसके बाद से ही उनके फैंस उनकी अगली फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें :-

दिल्ली चुनाव में कैश गरमाया विवाद, AAP ने बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा पर कैश बांटने का लगाया आरोप

भाजप पार्षद ने पहनी भगवा टी-शर्ट, लिखा-अवैध वसूली न करें, अपने ही मेयर की खड़ी की खटिया

मुसलमानों का नववर्ष: जश्न या शोक?