Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • सामंथा बनी मोस्ट पॉपुलर फीमेल स्टार, आलिया, दीपिका सबको पछाड़ा

सामंथा बनी मोस्ट पॉपुलर फीमेल स्टार, आलिया, दीपिका सबको पछाड़ा

मुंबई: सामंथा साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस में से एक है। अब सामंथा रुथ प्रभु ने मोस्ट पॉपुलर फीमेल स्टार का खिताब जीत लिया है। दरअसल हाल ही में ऑरमैक्स स्टार्स इंडिया लव की तरफ से मोस्ट पॉपुलर फीमेल स्टार्स की लिस्ट रिलीज हुई, जिसमें 10 एक्ट्रेस के नाम शामिल थे। इस लिस्ट में सामंथा का […]

samantha
inkhbar News
  • Last Updated: November 24, 2022 17:36:56 IST

मुंबई: सामंथा साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस में से एक है। अब सामंथा रुथ प्रभु ने मोस्ट पॉपुलर फीमेल स्टार का खिताब जीत लिया है। दरअसल हाल ही में ऑरमैक्स स्टार्स इंडिया लव की तरफ से मोस्ट पॉपुलर फीमेल स्टार्स की लिस्ट रिलीज हुई, जिसमें 10 एक्ट्रेस के नाम शामिल थे। इस लिस्ट में सामंथा का नाम टॉप पर हैं। इसके साथ ही उन्होंने आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण को भी इस रेस में पछाड़ दिया है।

ये है लिस्ट

ऑरमैक्स स्टार्स इंडिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस बात की जानकारी साझा की है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आलिया भट्ट, तीसरे पर नयनतारा, चौथे पर काजल अग्रवाल, पांचवें पर दीपिका पादुकोण, छठे पर रश्मिका मंदाना, सातवें पर कैटरीना कैफ, आठवें पर अनुष्का शेट्टी, नौवें पर कीर्ति सुरेश और दसवें पर त्रिशा कृष्णन का नाम है।

Most Popular Female Actress: समांथा रुथ प्रभु ने मारी बाजी, आलिया, दीपिका,  कटरीना को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट - Most Popular Female Film Stars in india  in october is Samantha Ruth Prabhu

यशोदा में सामंथा का रोल

सामंथा रुथ प्रभु की बात करें तो वो आखिरी बार फिल्म ‘यशोदा’ दिखीं थी। दर्शकों की तरफ से इस फिल्म को खूब पसंद किया गया। इसके अलावा वो पुष्पा के आइटम सॉन्ग ओ अंटावा में भी नजर आ चुकी हैं।

बीमारी की दी थी जानकारी

सामंथा ने कुछ दिन पहले अपनी बीमारी के बारे में फैंस को बताया था।इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी थी। इस पोस्ट में एक्ट्रेस हॉस्पिटल में नजर आ रही थीं, वहीं उनके हाथ पर ग्लूकोज चढ़ने की स्ट्रिप लगी हुई थी। इस फोटो के साथ सामंथा ने कैप्शन में एक नोट भी लिखा था। सामंथा ने लिखा – कुछ महीनों पहले मुझे मायोसाइटिस बीमारी के बारे में पता चला। मैं आपसे पहले भी ये बात शेयर करना चाहती थी, लेकिन मुझे वक्त लग गया। अब उनके इस पोस्ट के बाद सब चौंक गए।

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव