Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • सना खान एक बार फिर बनेंगी मां, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर किया अनाउंस

सना खान एक बार फिर बनेंगी मां, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर किया अनाउंस

सना खान ने बताया है कि वह दूसरी बार मां बनने वाली हैं। शुक्रवार को उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर कर यह जानकारी दी। सना ने बताया कि उनके परिवार में जल्द ही एक नया सदस्य जुड़ने वाला है। सना खान ने 2020 में इस्लामिक विद्वान अनस सईद के साथ निकाह कर बॉलीवुड को अलविदा कह दिया था।

Sana Khan Pregnancy, Sana Khan Second Child
inkhbar News
  • Last Updated: November 22, 2024 16:23:53 IST

नई दिल्ली: एक समय टीवी और बॉलीवुड की दुनिया में अपनी अदाओं से फैंस के दिलों पर राज करने वालीं सना खान अब ग्लैमर की चकाचौंध से दूर हैं। सना ने इंडस्ट्री को अलविदा कहकर अपनी पूरी जिंदगी अपने परिवार के नाम कर दी है। वहीं अब सना खान ने एक बार फिर अपने फैंस के साथ खुशखबरी एक बड़ी शेयर की है।

फैमिली होने जा रही तीन से चार

सना खान ने बताया है कि वह दूसरी बार मां बनने वाली हैं। शुक्रवार को उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर कर यह जानकारी दी। सना ने बताया कि उनके परिवार में जल्द ही एक नया सदस्य जुड़ने वाला है। अपनी पोस्ट में सना ने लिखा कि उनकी फैमिली तीन से चार होने जा रही है। इस खुशखबरी के साथ उन्होंने अपनी जिंदगी के इस खास पल के लिए फैंस से उनकी दुआए भी मांगी हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Saiyad Sana Khan (@sanakhaan21)

निकाह के बाद बदली जिंदगी

सना खान ने 2020 में इस्लामिक विद्वान अनस सईद के साथ निकाह कर बॉलीवुड को अलविदा कह दिया था। दोनों की पहली मुलाकात मक्का में हुई थी, जहां अनस सईद को सना से पहली नजर में प्यार हो गया था। सना और अनस ने 21 नवंबर 2020 को शादी कर अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की। पिछले साल 5 जुलाई 2023 को सना ने अपने पहले बेटे के जन्म की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की थी। अब महज एक साल बाद सना ने फिर से मां बनने की न्यूज़ दी है। उनकी यह खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और फैंस उनके परिवार के लिए शुभकामनाएं भेज रहे हैं।

ये भी पढ़ें: 16 साल बाद रिलीज़ हुई अजय देवगन की फिल्म Naam, क्या दिखा पाएगी कुछ कमाल